फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Cameo Leaked Pathaan Will Help Him To Escaped From Jail

Tiger 3: 'टाइगर 3' में शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो हुआ लीक, इस तरह पठान लेंगे फिल्म में एंट्री

Thu, 23 Mar 2023 02:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 02:38 PM IST
सार

टाइगर 3 में शाहरुख खान और सलमान खान का कैमियो सीन लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि सीन के दौरान शाहरुख खान सलमान खान की जेल से भागने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Cameo Leaked Pathaan Will Help Him To Escaped From Jail
Shahrukh Khan Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो को लेकर फैंस काफी खुश थे। दोनों ही कलाकारों के पठान फिल्म में एक साथ होने पर थिएटर्स में काफी सीटियां बजी थीं। वहीं, अब सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी शाहरुख खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे, जिसको लेकर दोनों कलाकारों के फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शाहरुख फिल्म में सलमान के साथ एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अप्रैल के महीने में दोनों ही कलाकार इस एक्शन सीन को शूट करेंगे। 

विज्ञापन

Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Cameo Leaked Pathaan Will Help Him To Escaped From Jail
Shahrukh Khan Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

जेल से भागने में मदद करेंगे शाहरुख
शाहरुख और सलमान के कैमियो सीन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। दोनों के एक्शन सीन की जानकारी लीक हो गई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि टाइगर 3 में शाहरुख सलमान की जेल से भागने में मदद करेंगे। इस दौरान पूरा एक्शन सीन दिखाया जाएगा। इस सीन के दौरान भारतीय जिम्नास्ट भी नजर आएंगे। इस दौरान उनका किरदार एक खलनायक का होगा, जिनसे शाहरुख और सलमान खान भिड़ेंगे। फिल्म पठान की तरह टाइगर 3 में भी इस कैमियो की एक अहम भूमिका होगी, क्योंकि शाहरुख की मूवी में भी सलमान खान के कौमियो को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसलिए इसे भी पूरे महत्व के साथ फिल्माया जाएगा। 

जिंदगी के नियम समझाती नजर आईं रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger 3 Shahrukh Khan Salman Khan Cameo Leaked Pathaan Will Help Him To Escaped From Jail
Shahrukh Khan Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि टाइगर 3 में इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ नजर आएंगी। 

Salman Khan: सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed