फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback thursday when Nusrat fateh ali khan sung 55 song for Shaitaan actor Ajay Devgn Film Kachche dhaage

Throwback Thursday: जब अजय की फिल्म के लिए नुसरत ने एक के बाद एक सुना डाले 55 गाने, बोले- इनमें से चुन लीजिए

Thu, 07 Mar 2024 11:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 07 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

अजय देवगन कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनमें से एक फिल्म कच्चे धागे भी है। अजय की एक्टिंग के साथ लोगों को इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद आए थे।

विज्ञापन
Throwback thursday when Nusrat fateh ali khan sung 55 song for Shaitaan actor Ajay Devgn Film Kachche dhaage
अजय देवगन, नुसरत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अजय देवगन जल्द ही शैतान नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए थे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी ओपनिंग लेगी। अजय की इस आगामी फिल्म के बीच आज हम आपको थ्रोबैक थर्सडे में अभिनेता की फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद

विज्ञापन
Trending Videos

संगीत देने के लिए तैयार नहीं थे नुसरत

अजय देवगन कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनमें से एक फिल्म कच्चे धागे भी है। अजय की एक्टिंग के साथ लोगों को इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद आए थे। फिल्म का संगीत पाकिस्तानी गायक और कंपोजर नुसरत फतेह अली खान ने तैयार किया था। हालांकि, इसके लिए वे शुरुआत में तैयार नहीं थे। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

विज्ञापन

इस वजह से किया था इनकार

उन्होंने बताया कि शुरू में नुसरत फतेह अली खान उनकी फिल्म में संगीत नहीं देना चाहते थे, क्योंकि वे नए निर्देशक के साथ काम नहीं करना चाहते थे। मिलन ने एक बातचीत में बताया कि उनसे मिलने के लिए वे लंदन गए थे। उन्होंने बताया कि काफी इंतजार करने के बाद उनसे मुलाकात हुई। इसके बाद मिलने ने उनसे पूछा कि साथ काम करने में क्या दिक्कत है?

विज्ञापन

चार घंटे में सुनाए 55 गाने

इस पर नुसरत ने कहा, "बुरा मत मानिएगा लेकिन, मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता। मेरा शऊर मेरे लिए ज्यादा जरूरी है।" इसके बाद मिलन वहां से वापस लौटने लगे तभी नुसरत ने उनसे उनके पसंदीदा संगीतकार के बारे में पूछा। इस पर मिलन ने मदन मोहन का नाम लिया। फिर क्या था उन्होंने हॉर्मोनियम मंगाकर मदन मोहन के गाने मिलन को घंटे सुनाए। इसके बाद उन्होंने मिलन को अगले दिन मिलने के लिए बुलाया। दूसरे दिन नुसरत ने चार घंटे में मिलन को 55 गाने सुनाए और कहा कि इनमें से कोई सात चुन लीजिए। 
ISPL T10: आईएसपीएल टी 10 में जुटी मनोरंजन और खेल जगत के सितारों की भीड़, बिग बी से तेंदुलकर तक का रहा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed