{"_id":"6442823ff85c9cd5b7046283","slug":"this-little-girl-crying-hugging-salman-khan-is-now-the-actress-of-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-did-you-recognize-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: सलमान के गले लगकर रोती इस बच्ची को पहचाना क्या? अब बन गई है 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन
Fri, 21 Apr 2023 06:08 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:08 PM IST
सार
सलमान खान को बॉलीवुड में गॉडफादर कहा जाता है। वह कई स्टारकिड्स को फिल्मों में डेब्यू करा चुके हैं। इस कड़ी में अब पलक का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
सलमान खान-पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्या आप सलमान खान के साथ तस्वीर में नजर आ रही इस छोटी बच्ची को पहचान रहे हैं? रोती हुई जिस बच्ची को सलमान खान बड़े प्यार से चुप कराते दिख रहे हैं, वह अब उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की हीरोइन है। शायद अब आप कुछ समझे हों! अगर, नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हैं।
विज्ञापन
Bollywood: साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
विज्ञापन
पलक के बॉलीवुड सफर का आगाज
सलमान खान को बॉलीवुड में गॉडफादर कहा जाता है। वह कई स्टारकिड्स को फिल्मों में डेब्यू करा चुके हैं। इस कड़ी में अब पलक का भी नाम जुड़ गया है। आज रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए पलक तिवारी ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया है। एक वक्त ऐसा था, जब पलक ने सलमान खान से रोते हुए मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल
मां की जीत पर छलके थे पलक के आंसू
पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी मां श्वेता तिवारी के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं और रो रही हैं। सलमान खान उन्हें चुप कराते हैं। इसमें पलक तिवारी काफी छोटी नजर आ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 4 के फिनाले का है। बिग बॉस 4 का फिनाले पलक तिवारी की मां श्वेता ने जीता था।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है
वायरल हो रहा वीडियो
अपनी जीत की खुशी में श्वेता तिवारी बेहद भावुक हो गई थीं। इसके अलावा पलक भी मां को देख रोने लगी थीं। वीडियो में सलमान खान पलक तिवारी को चुप करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पलक तिवारी ब्लैक कलर की फ्रॉक पहने काफी क्यूट लग रही हैं। पलक की यह वीडियो उस समय का है जब वह 11 साल की थीं। सोशल मीडिया पर उनका यह थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
When bhoi met 11 year old Palak Tiwari for the first time. Must say he is sweet with the kids.
by u/ProperPenguinn in BollyBlindsNGossip