{"_id":"644279e8cc73aadc8504d220","slug":"aditya-chopra-is-shattered-after-mother-pamela-chopra-death-says-a-close-family-friend-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditya Chopra: मां पामेला के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी रख रहीं पूरा ख्याल
Fri, 21 Apr 2023 05:33 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 21 Apr 2023 05:33 PM IST
सार
चोपड़ा परिवार से जुड़े एक करीबी शख्स ने मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि पामेला चोपड़ा के निधन से आदित्य बुरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन
आदित्य चोपड़ा-पामेला चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की पत्नी और सिंगर पामेला चोपड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 20 अप्रैल को मुंबई में उनका निधन हो गया। पामेला के निधन से परिवार को तगड़ा झटका लगा है। दोनों बेटों-आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के सिर से मां का साया हट गया है। मां के निधन के बाद शोक में डूबे आदित्य चोपड़ा का बुरा हाल है। वह बुरी तरह टूट गए हैं। चोपड़ा परिवार से जुड़े एक शख्स ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
मां के निधन से टूट गए हैं आदित्य
एक मीडिया बातचीत के दौरान शख्स ने कहा कि आदित्य चोपड़ा ज्यादा बोल नहीं रहे। वैसे भी वह कम ही बोलते हैं। जब से यह गमी हुई है तो वह बुरी तरह टूट गए हैं। इस दौरान पत्नी रानी मुखर्जी किसी तरह आदी को संभाल रही हैं। वह हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रख रही हैं।'
विज्ञापन
Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया
विज्ञापन
परिवार के लिए सच्चाई स्वीकार करना मुश्किल
परिवार से जुड़े करीबी शख्स के मुताबिक, 'पामेला चोपड़ा के अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब हो रही थी। आदित्य को यह तो पता था कि ऐसी मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माता-पिता के जाने का गम सहना बहुत मुश्किल है। इसे स्वीकर कर पाना बेहद मुश्किल है।'
Honey Singh: हनी सिंह के चार बोतल वोडका सॉन्ग को शाहरुख खान ने बताया था बकवास, रैपर का कुछ ऐसा था रिएक्शन
'पठान' की सफलता से खुश थीं
सूत्रों के मुताबिक पामेला चोपड़ा फिल्म 'पठान' के जरिए अपने प्रोडक्शन हाउस के ब्लॉकबस्टर डोमेन में वापसी करने पर बेहद खुश थीं। बीते वक्त में बैनर की असफलताओं से वह काफी चिंतित थीं। लेकिन, अपने आखिरी वक्त में उनके चेहरे पर मुस्कान थी, यह भी एक संयोग है। वह मुस्कान 'पठान' की वजह से आई।
Bollywood: साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम