{"_id":"5eb8245b8ebc3e90ac765914","slug":"thirteen-years-old-vivaan-karulkar-make-a-short-film-the-monster-corona-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच सामने आई तेरह साल के बच्चे की रचनात्मकता, बना डाली 'कोरोना' पर लघु फिल्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के बीच सामने आई तेरह साल के बच्चे की रचनात्मकता, बना डाली 'कोरोना' पर लघु फिल्म
Mon, 11 May 2020 06:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 11 May 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
विवान कारुलकर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट की वजह से शुरू हुए लॉकडाउन ने बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी अपनी रचनात्मकता सामने लाने का अवसर दे दिया है। लॉकडाउन में महानगर के पश्चिमी उपनगर में रहने वाले 13 वर्षीय विवान कारुलकर ने कोरोना पर 8 मिनट की एनिमेशन फिल्म बना डाली। विवान की इस शॉर्ट फिल्म को पिछले एक सप्ताह में यूट्यूब पर सैकड़ों लोगों ने देखा है।
विज्ञापन
विवान ने 'द मॉन्स्टर कोरोना' (असुर कोरोना) शीर्षक वाली इस शॉर्ट फिल्म में विश्वव्यापी महामारी की उत्पत्ति और उसके दुनियाभर में फैलने की प्रक्रिया को सिलसिलेवार ढंग से पेश किया है। लघु फिल्म में चीन में इसकी उत्पत्ति और यूरोप, अमेरिका सहित कोरोना के भारत में फैलने के घटनाक्रम को दर्शाया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू और बाद में देशव्यापी लॉकडाउन लागू करने से पहले दिए गए उनके भाषण को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विवान की ये लघु फिल्म लॉकडाउन के चलते देश में आए बदलाव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हुए फायदे को दर्शाती है। साथ ही यह संदेश देती है कि एक दिन हम कोरोना रुपी राक्षस को हराने में कामयाब जरुर होंगे। इस लघु फिल्म की पटकथा से लेकर एडिटिंग तक खुद विवान ने की है।
विज्ञापन