फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan

Celebs: बॉलीवुड एक्ट्रेस को छोड़ आम लड़कियों पर आया इन सितारों का दिल, दो ने माता-पिता की मर्जी से रचाई शादी

Thu, 10 Aug 2023 10:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 10 Aug 2023 10:54 PM IST
सार

स्टार्स इस रंगीन दुनिया में रहते हुए बहुत सी अभिनेत्रियों से इश्क फरमाते हैं और शादी भी कर लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सितारों के बीच ऐसे भी कई सेलेब्स हैं, जिन्हों अपना घर एक आम इंसान के साथ बसाने का फैसला किया।

विज्ञापन
These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड ग्लैमर और स्टारडम की दुनिया है। भारत में दर्शक और प्रशंसक अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी को सबसे ऊंचे पायदान पर बिठाते हैं। स्टार्स के फैंस देश-विदेश में फैले होते हैं और लोग इन्हें इतना प्यार देते हैं कि कुछ सितारों के नाम पर मंदिर भी हैं, जहां उनकी पूजा की जाती है। स्टार्स इस रंगीन दुनिया में रहते हुए बहुत सी अभिनेत्रियों से इश्क फरमाते हैं और शादी भी कर लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सितारों के बीच ऐसे भी कई सेलेब्स हैं, जिन्हों अपना घर एक आम इंसान के साथ बसाने का फैसला किया। यह न केवल इस बात को दिखाता है कि वे हम में से किसी की तरह आम इंसान हैं, बल्कि हमें यह भी विश्वास दिलाता है कि दुनिया में कुछ भी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जो आम लड़कियों को अपना दिल हार बैठे..  

विज्ञापन

These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
नील नितिन मुकेश-रुकमणि सहाय - फोटो : सोशल मीडिया
नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मुकेश के पोते और अभिनेता नील नितिन मुकेश चाहे फिल्मों में अपना करियर चमकाने में विफल रहे हों, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में रही। नील नितिन मुकेश ने एक आम लड़की से शादी रचाई। अभिनेता ने अपने माता-पिता की मर्जी से रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की। यह एक अरेंज मैरिज थी। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी थीं और उनके परिवार की नील नितिन मुकेश से दोस्ती थी। इस तरह उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों अब एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
शाहिद कपूर
मीरा राजपूत ने लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी ही की थी कि उन्हें अरेंज मैरिज का प्रपोजल आया। यह प्रपोजल मीरा को किसी और ने नहीं बल्कि अभिनेता शाहिद कपूर का था। मीरा और शाहिद के माता-पिता दोनों राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायी थे। ऐसे में दोनों के परिवार दोस्त बन गए। शाहिद और मीरा एक-दो बार ही मिले थे और तभी अभिनेता मीरा पर दिल हार बैठे। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए और अब दोनों के दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले जॉन अब्राहम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जहां लोगों को लगता है कि जॉन अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल से जिम में मिले थे, वहीं सच्चाई यह है कि दोनों की पहली मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। प्रिया मुंबई के वर्ल्ड बैंक की एंप्लॉयी थी और वहां जॉन के दोस्त थे। उन्हीं के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बहुत समय बाद प्रिया ने जिम ज्वाइन किया था। वहां जॉन और प्रिया की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने 2013 में एक गुप्त समारोह में शादी कर ली। 

 

These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
आर. माधवन-सरिता बिरजे - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन

अभिनेता आर माधवन का दिल भी किसी अभिनेत्री पर नहीं बल्कि उनकी एक स्टूडेंट पर आया था। दरअसल, अभिनेता बनने से पहले माधवन एक टीचर थे और जब वह साल 1991 में महाराष्ट्र में एक वर्कशॉप के दौरान उनकी सरिता बिरजे नाम की एक छात्रा थीं। इस कोर्स ने उन्हें एयर होस्टेस की नौकरी के लिए इंटरव्यू पास करने में मदद की और इस तरह उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई। बाद में सरिता बिरजे ने आर माधवन के फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही 1999 में शादी कर ली थी।

These Celebs Fell in Love With Ordinary Girls Neil Nitin Mukesh Shahid Kapoor John Abhraham R Madhavan
विवेक ओबेरॉय, प्रियंका - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने भी अपने माता-पिता की मर्जी से शादी की थी। विवेक अपनी मां के कहने पर अपने पिता के दोस्त की बेटी से मिलने गए। विवेक ओबेरॉय प्रियंका से मिलने नहीं जाना चाहते थे, लेकिन जब पहली बार उन्होंने उन्हें देखा तो वह अपना दिल हार गए। दोनों ऐश्वर्या राय से विवेक के ब्रेकअप के बाद करीब आए थे। इसके बाद विवेक और प्रियंका की 7 सितंबर को सगाई हुई और 29 अक्टूबर 2010 को शादी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed