फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Theek se karna mera remake' tells Tabu to Kartik Aaryan for his upcoming film Shehzada

Shehzada: तब्बू ने कार्तिक आर्यन को दी हिदायत, कहा- ठीक से करना मेरा रीमेक, पढ़िए अभिनेता का मजेदार रिप्लाई

Tue, 21 Dec 2021 02:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Dec 2021 02:46 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग शेड्यूल पूरी कर ली है। इस मौके पर अभिनेत्री तब्बू ने उन्हें विशेष निर्देश दिए हैं। पढ़िए...

विज्ञापन
Theek se karna mera remake' tells Tabu to Kartik Aaryan for his upcoming film Shehzada
कार्तिक, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'शहजादा' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस खुशी को जाहिर करते हुए अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट पर अभिनेत्री तब्बू ने कमेंट कर कार्तिक आर्यन को विशेष निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'शहजादा' का निर्देशन कर रहे फिल्म निर्माता रोहित धवन के साथ एक सेल्फी शेयर की। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "रो वन के साथ काम करना अच्छा लगा।" कमेंट सेक्शन में तब्बू ने लिखा, "ठीक से करना मेरा रीमेक।" इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, "आपका है इसलिए और भी ज्यादा प्यार है।" बता दें कि कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक है। जिसमें तब्बू ने अभिनय किया है।

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने 19 दिसंबर को 'शहजादा' की को-एक्टर कृति सेनन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "डिस्क्लेमर: अपना और रोहित का पोस्ट डाला तो कृति ने मुझसे ये पोस्ट ज़बरदस्ती करवाया है !! #शहजादा।" कैप्शन को नोटिस करने के बाद कृति ने लिखा, "वॉट??? हाहा.. आप जानते हैं कि यह झूठ है !! और आप जानते हैं हम दोनों में सबसे बड़ा फोमो कौन है।”

वर्क फ्रंट की बात करें तो तब्बू और कार्तिक अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' में एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक एक एक्शन से भरपूर फैमिली म्यूजिकल फिल्म शहजादा में अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल द्वारा निर्मित, 'शहजादा' 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed