फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

साल 2014 में कमाई में घटिया साबित हुईं ये 10 फिल्में

Sat, 06 Dec 2014 03:54 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

2014 में लगभग 150 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई और कई फिल्मों ने कमाई के रिकार्ड भी तोड़े, पर कई फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्होंने बाक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। ऐसे तो इन फिल्मों से जुड़े विषयों पर कई फिल्में बनी हैं और हिट भी रही। पर ये दस सबसे घटिया फिल्में, बॉक्स ऑफिस्ा पर कोई कमाल नहीं दिखा सकीं।

विज्ञापन


इन में फिल्म मिस लवली का भी नाम है। इसमें नवाजुद्दीन ने काम किया है। फिल्म आलोचकों ने इसे सराहा भी पर फिल्म औंधे मुंह गिर गई। वहीं गैंग ऑफ वॉसेपुर की तर्ज पर बनी कोयलांचल भी ऐसी ही फिल्म है जिसे दर्शकों ने न देखकर अपना पैसा बचाया है। अभय देओल की फिल्म 'वन बाई टू' का भी हाल बेहद बूरा रहा।
विज्ञापन

साल की सबसे बड़ी फ्लॉप

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

'क्या दिल्ली क्या लाहौर' 2014 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई मात्र 50 लाख रही। जोकि इस साल रिलीज हुई फिल्मों के ओपनिंग वीक की सबसे कम कमाई थी।

वैसे तो फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित थी। जो 1948 पाकिस्तानी हमले को लाहौर और दिल्ली से जोड़ती है। ऐसी कहानी बड़े पर्दे पर दर्शक पसंद करते रहें हैं पर इस फिल्म को दर्शकों ने कोई भाव नहीं दिया। फिल्म बनने के बाद डब्बाबंद हो गई थी, जिसे गुलजार ने अपने पैसे से रिलीज किया। ‌फिल्म में गुलजार के लिखे गीत भी हैं।

फ्लॉप के दूसरे पायदान पर रही मिस लवली

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

मिस लवली को फिल्म समीक्षक ने अच्छे नम्बर दिए, पर फिल्म बॉक्स ऑफिस्‍ा पर औंधे मुंह गिर गई। फिल्म में मुख्य भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दकी और निहा‌रिका सिंह हैं।

फिल्म में बॉलीवुड के चमक दमक के बीच सी ग्रेड पोर्न फिल्में के बाजार और इसके बनने की कहानी को पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म की प़ृष्ठभूमि दो दशक पहले की है। जब पोर्न फिल्में सिनेमा हॉल में लगती थी। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई मात्र 70 लाख रुपए रही। फिल्म में नवाजुद्दीन का काम काबिले तारीफ है। वहीं प्लॉट के रूप में भी फिल्म मजबूत है, पर दर्शकों के नजरिए पर खरी नहीं उतर सकी।

विज्ञापन

सुपर फ्लॉप के तीसरे नम्बर पर दो फिल्में एक साथ

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

पुरानी जींस फिल्म में बॉलीवुड फिल्मों की घिसीपिटी लव स्टोरी रिपीट हुई है। फिल्म में कॉलेज स्टोरी के साथ्‍ा लव ट्रेंगल भी झोंक दिया गया है। पर फिल्म के डायरेक्टर से लेकर कॉस्ट तक नए हैं, जो दर्शकों का मिजाज बिल्कुल भी समझ नहीं पाए हैं।

बॉक्‍स्‍ा ऑफिस्‍ा पर कमाई के मामले में तीसरे पायदान पर 'करले प्यार करले' भी 'पुरानी जींस' के साथ ही खड़ी है। यह एक फूल रोमांटिक फिल्म है। वहीं फिल्म में एक्‍शन का छौंका भी लगाया गया है। पर सबकुछ फेल।

फिल्म जाने माने डायरेक्टर सुनील दर्शन के बेटे शिव दर्शन की डेब्यू फिल्म भी है। जिन्होंने राजा हिन्दुस्तानी और जानवर जैसी फिल्में बनाई हैं। बॉक्‍स्‍ा ऑफिस्‍ा पर दोनों ही फिल्मों के पहले हफ्ते की कमाई मात्र एक-एक करोड़ रही।

भ्रष्टाचार के नाम पर मंजुनाथ ने दर्शकों को ठगा

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

फिल्म यूपी के तेल माफिया और सरकारी मशीनरी की मिली भगत को एक खास एंगल से उठाती है। मंजुनाथ इंडियन ऑयल में काम करता है और माफियाओं के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में पेट्रोल-डीजल के तस्करी को भ्रष्टाचार से जोड़ने की असफल कोशिश है।  

फिल्म की टैग लाइन 'गांधी ने तो गोली खाई थी, क्या तू खाएगा गोली?' भी ऐसी ही एक को‌शिश लगती है। फिल्म की पटकथा में काफी झोल है। फिल्म के ओपनिंग वीक की कमाई 1.75 करोड़ रही। फिल्म पकाउ फिल्मों की लिस्ट में चौथे नम्बर पर है।

दर्शकों को नहीं बना सकी बकरा

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

'ये है बकरापुर' फिल्म में अंधविश्वास और धार्मिक माहौल को प्लॉट के रूप में चुना गया है। फिल्म एक छोटे से मुस्‍लिम कस्बे से शुरू होती है। जहां एक बच्चा त्योहार के लिए आए बकरे से दोस्ती कर बैठता है।

बकरे के कटने का दिन नजदीक आ रहा होता है कि अचानक एक दिन बकरा आदमी की तरह बोलने और बातचीत करने लगता है। इसी के जरिए फिल्म में धार्मिक अंधविश्वास को निशाने पर लिया गया है। वहीं हिन्दु-मुस्लिम राजनीति पर भी व्यंग किया गया है। फिल्म के पहले हफ्ते का व्यवसाय मात्र दो करोड़ रुपये का रहा। यह फ्लॉप फिल्मों के टॉप टेन में पांचवे नम्बर पर है।

सम्राट एंड कम्पनी बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014
राजीव खंडेलवाल छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर बढ़ रहे हैं। पर उनकी फिल्म सम्राट एंड कम्पनी को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। फिल्म के ओपनिंग वीक का कलेक्‍शन मात्र दो करोड़ रुपये रहा।

फिल्म में बे-सिर पैर की जासूसी कहानी गढ़ने की कोशिश की गई है। जो कि दर्शकों को बांधने के बजाए उब पैदा करती है। फिल्म में एक पैसे वाली लड़की डिम्पी सिंह सम्राट एंड कम्पनी को इनवेस्टीगेशन के लिए हायर करती है। यहीं से शुरू होती है फिल्म की फ्लॉप कहानी। फिल्म कहीं से भी थ्रिल नहीं पैदा करती। साल की घटिया फिल्मों में यह छठवें नम्बर पर है।

बाक्स ऑफिस पर कोयलांचल का रंग हुआ काला

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014

बॉलीवुड ने गैंग ऑफ वासेपुर से जो ट्रेंड चलाया उसे कई फिल्मों ने भुनाने की कोशिश की, पर कामयाब कोई नहीं हो सका। कोयलांचल भी ऐसी ही फिल्म है जिसकी मुख्य भूमिका में विनोद खन्ना और सुनिल शेट्टी जैसे बड़े नाम थे, पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिल्म कोयला माफिया सुर्यभान सिंह के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वहीं परदे पर सुनील शेट्टी को दर्शकों ने नकार दिया।

फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई दो करोड़ रुपये रही जोकि फिल्म के कॉस्ट के हिसाब से बेहद कम है। साल्‍ा की फ्लॉप्‍ा फिल्म की लिस्ट में कोयलांचल सातवें नम्बर पर है।

नहीं पहुंचे बॉक्‍स्‍ा ऑफिस पर लेकर हम दीवाना ‌दिल

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014
फिल्म लेकर हम दीवाना ‌दिल घीसी पिटी कॉलेज गोइंग लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म को देखना अपना समय और पैसा दोनों ही वेस्ट करना है। फिल्म के पहले हफ्ते की बॉक्स ऑफिस कमाई 2.50 करोड़ रही। इम्‍तियाज अली के भाई ऑरिफ खान की फिल्म होने के कारण दर्शकों को काफी आशाएं थी।

फिल्म में दो कॉलेज फ्रेंड की कहानी है जो कॉलेज बंक कर मस्ती और घुमक्कड़ी करते हैं। जो बाद में प्यार में बदल जाता है। लेकिन करिश्मा की फैमली यह सब मानने से इंकार कर देती है। फिल्म में कई सीन जब वी मैट और हाइवे जैसी हिट फिल्मों की कॉपी-पेस्ट लगती है। साल की बकवास फिल्मों की लिस्ट में यह आठवें नम्बर पर है।

बॉक्स ऑफिस्‍ा पर आधी ही रही वन बाई टू

10 Worst Movies of the Year 2014 - Bollywood 2014
बॉलीवुड में अभय देओल प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं। पर फिल्म वन बाई टू में उनकी प्रतिभा भी आधी ही रह गई है। वहीं अभिनेत्री प्रीति देसाई भी अपने रोल से न्याय नही कर पाई हैं।

फिल्म के स्क्रीन प्ले और डॉयलॉग दर्शकों में कोई जिज्ञासा नहीं जगाते। फिल्म के बैकग्राउंड में दोनों कैरेक्टर के फैमली से जुड़ी कहानी भी चलती जो एलीट फैमली की समान्य दिक्कतों की कहानी बया करती है। जहां पिता ज्यादा शराब पीते हैं तो ममा देर रात पार्टियों से आती हैं।

फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही। जो कि फिल्म के स्टार कास्ट को देखते हुए नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed