फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Proposal is being remade in Tamil with Vemal and Shriya Saran

आमिर, परिणीति और टाइगर की लिस्ट में नई एंट्री, करेंगी इस मशहूर हॉलीवुड फिल्म का रीमेक

Wed, 22 May 2019 12:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
The Proposal is being remade in Tamil with Vemal and Shriya Saran
shriya saran - फोटो : social media
अपने हर किरदार से एक नया ट्रेंड सेट करने वाले सितारे आमिर खान के हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक बनाने के साथ ही भारतीय सिनेमा की तमाम सितारों की नजरें हॉलीवुड पर जा टिकी हैं। सलमान खान की फिल्म भारत भी हालांकि एक विदेशी फिल्म की रीमेक लेकिन इसकी मूल फिल्म कोरियाई भाषा में बनी है। सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक की बात करें तो इन दिनों परिणीति चोपड़ा और टाइगर श्रॉफ इस कतार में शामिल हो चुके हैं। और अब ताजा नाम इस लिस्ट में जुड़ा है फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की पत्नी बनीं श्रेया सरन का।
विज्ञापन


परिणीति चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के रीमेक पर काम कर रही हैं, वहीं टाइगर जल्द ही सिल्वेस्टर स्टेलोन की मशहूर एक्शन फिल्म रैमबो पर काम शुरू करेंगे। खबर है कि अब साउथ की मशहूर अदाकारा श्रिया सरन भी एक हॉलीवुड फिल्म के रीमेक में काम करने जा रही हैं। श्रेया हिन्दी फिल्मों में आखिरी बार अजय देवगन की पत्नी के किरदार में फिल्म दृश्यम में नजर आई थीं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो श्रिया मशहूर अदाकारा सैंड्रा बुलक की फिल्म 'द प्रोपोजल' की तमिल रीमेक में काम कर रही हैं। फिल्म का काफी हिस्सा लंदन में फिल्माया भी जा चुका है। फिल्म में श्रिया अदाकारा सैंड्रा बुलक के किरदार को निभाती नजर आएंगी। फिल्म में श्रेया के अपोजिट मशहूर कलाकार विमल हैं। फिल्म का नाम संदाकारी रखा गया है जिसे डायरेक्ट आर मधेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस फिल्म की प्रेरणा इसके निर्माताओं को मलयालम फिल्म 'माई बॉस' देखने के बाद मिली। बता दें कि फिल्म 'माई बॉस'  सैंड्रा की फिल्म 'द प्रपोजल' का रीमेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed