The Marvels Teaser: 'कैप्टन मार्वल' के साथ दिखा 'मिस मार्वल' का कमाल, जारी हुआ 'द मार्वल्स' का दमदार टीजर
मारवल की सुपरहीरो फिल्मों के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है। मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म द मारवल्स इसी साल रिलीज होगी और इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, मार्वल के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। फैंस बेसब्री से मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म द मारवल्स का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फैंस की उत्सुकता और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म का पहला ट्रेलर (हिंदी) रिलीज कर दिया है।
द मालवल्स में कैप्टन मारवल अकेली नहीं होगी, बल्कि उसके साथ दो और सुपरहीरो होंगे। इनमें से एक है मिस मारवल यानी कमला खान और दूसरी है मोनिका। मारवल यूनिवर्स को फॉलो करने वाले फैंस जानते होंगे कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर पिछले साल एक सीरीज आयी थी, जिसमें मिस मारवल को इंट्रोड्यूस करवाया गया था।
मिस मारवल और कैप्टन मारवल की होगी मुलाकात
मिस मारवल का असली नाम कमला खान है और वो कैप्टन मारवल की बहुत बड़ी फैन है। जब कमला सुपर वुमन मिस मारवल बनती है तो उसका लुक और गेटअप कैप्टन मारवल से मिलता-जुलता रहता है। मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नयी फिल्म द मारवल्स इन्हीं दोनों किरदारों को मिलवाती है और जब इन दोनों किरदारों की मुलाकात होगी तो कयामत आनी ही है। द मारवल्स इसी साल नवम्बर में रिलीज होगी। मंगलवार को इसका पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में भारतीय अभिनेता मोहन कपूर की झलक भी नजर आती है, जो कमला के पिता रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने अपने 536वें प्रोजेक्ट का किया एलान, बोले- काम करते रहना चाहिए
नए मिशन पर जाएंगे कैप्टन
ट्रेलर दिखाया गया है कि शील्ड के पूर्व डायरेक्टर निक फ्यूरी की पहल पर कैप्टन मारवल, मिस मारवल को खोजती है और दोनों मोनिका रेम्बो के साथ एक मिशन पर निकलते हैं। द मारवल्स, कैप्टन मारवल का सीक्वल है और मिस मारवल सीरीज की अगली कड़ी है। ब्री लारसन कैप्टन मारवल की भूमिका में हैं। वहीं, इमान वेलानी ने मिस मारवल के किरदार को आगे बढ़ाया है। टेयोनाह पैरिस, मोनिका के रोल में हैं। निक फ्यूरी के किरदार में सैमुअल जैक्सन की वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें: ध्यानचंद की बायोपिक में ईशान नहीं विक्की कौशल आएंगे नजर? मेकर्स कर सकते हैं एक्टर से बातचीत
इस दिन भारत में रिलीज होगी फिल्म
मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 33वीं फिल्म का निर्देशन निया डाकोस्टा ने किया है। भारत में फिल्म 10 नवम्बर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 'शाहरुख की 'पठान' से ज्यादा दमदार होगी फाइटर...', अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का बड़ा दावा