फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Maldives Effect: Mira Rajput goes swimming in pink bikini

सोशल मीडिया: बिकनी पहन मालदीव के समुद्र में उतरी मीरा राजपूत, फैंस पर ढाया कहर

Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 22 Oct 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
The Maldives Effect: Mira Rajput goes swimming in pink bikini
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में शाहिद कपूर और मीरा कपूर का नाम शामिल है। अक्सर दोनों साथ अवॉर्ड फंक्शन और शो में नजर आते हैं। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। लेकिन इन दिनों मीरा अपनी तस्वीरों के लिए लोगों के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। मीरा ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंडर वॉटर स्विम करती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा पिंक बिकनी में उनका हॉट अंदाज भी फैन्स को पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
मीरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में मीरा समुद्र में गहरे पानी में तैरते हुए नजर आ रही है। फैन्स भी उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में मीरा पिंक बिकनी में काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन डाला वॉटर बेबी
मीरा ने जो वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मैं विटामिन Sea ले रही हूं। इसके साथ उन्होंने वॉटरबेबी हैशटैग इस्तेमाल किया है। इन दिनों मीरा मालदीव घूम रही हैं। 



सोशल पर शेयर कर रहीं पोस्ट
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं मीरा आजकल अपने फुर्सत के पलों के फोटो लगातार शेयर कर रही हैं। फोटो के साथ वो अपने फैन्स के साथ वीडियो भी साझा कर रही हैं। उनके ये एक से एक शानदार फोटो फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहे हैं। उनके पानी वाले वीडियो को एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

इंस्टाग्राम पर 29 लाख फैन्स
स्टार्स के लिए इंस्टाग्राम एक बढ़िया प्लेटफॉर्म बन गया है। स्टार्स अपनी जिंदगी और वेकेशन से जुड़ी तस्वीरों को आए दिन शेयर करते हुए नजर आते हैं। अक्सर मालदीव जाने वाले स्टार्स अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हैं। मीरा के इंस्टाग्राम पर 29 लाख से ज्यादा फैन्स हैं। लाखों फैन्स उनके हर फोटो और वीडियो को देखते हैं और कमेंट्स करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed