Janhvi Kapoor: नन्ही राजकुमारियों को जान्हवी ने दी द लिटिल मरमेड थीम पार्टी, कहा-फिल्म का नहीं कर सकती इंतजार!
'द लिटिल मरमेड' 26 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इससे पहले जान्हवी कपूर 'लिटिल मरमेड' के फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने का काम कर रही हैं।
विस्तार
डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिस दिन से इस फिल्म का एलान हुआ है उसी दिन से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों के बीच फिल्म का बज बना हुआ है और वे सभी फिल्म की रिलीज के लिए काफी उत्साहित हैं। जहां फैंस विदेश से लेकर भारतीय दर्शक अभिनेत्री हेले बेली को लिटिल मरमेड बने देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं इससे पहले जान्हवी कपूर भारत में फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। वह लगातार फैंस को सरप्राइज देकर खुश कर रही हैं। जहां बीते दिनों जान्हवी ने एक वीडियो में राजकुमारी एरियल बनकर जलपरी की जादुई दुनिया में कदम रखा था, वहीं अब उन्होंने छोटी बच्चियों के लिए 'लिटिल मरमेड' थीम पर पार्टी रखी है।
'द लिटिल मरमेड' 26 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों में इसे देखने का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इससे पहले जान्हवी कपूर 'लिटिल मरमेड' के फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने का काम कर रही हैं। पिछले हफ्ते राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया में कदम रखने के बाद अभिनेत्री को छोटी लड़कियों के साथ 'द लिटिल मरमेड' की स्पेशल थीम पर रखी पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया। इस पार्टी में जान्हवी कपूर बच्चियों के साथ केक काटती नजर आ रही हैं।
Karan Kundrra: क्या 'तेजरन' का हो गया ब्रेकअप? तेजस्वी प्रकाश से अनबन की खबरों पर करण कुंद्रा का बड़ा बयान
जान्हवी कपूर की तस्वीरों को देखकर साफ पता लग रहा है कि अभिनेत्री ने पार्टी में वास्तव में अपने बचपन को फिर से जीया। इस पार्टी के जरिए अभिनेत्री ने राजकुमारी एरियल की जादुई दुनिया की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की। अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे दोस्त, खुशी और मैं डिज्नी प्रिंसेस और प्रिंसेस एरियल के बारे में देखते और पढ़ते हुए बड़े हुए हैं, यह मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। मैं बस उसकी रंगीन, मस्ती भरी भावना को देखने के लिए उत्सुक हूं। वह अपने सपनों को हासिल करने के लिए जिस तरह से आगे बढ़ती है, मैं उसके उस जज्बे से प्यार करती हूं। मैं इंतजार नहीं कर सकती। फिल्म देखें और अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ अपना बचपन फिर से जीएं!'
Sameer Wankhede: खतरे में समीर वानखेड़े और उनका परिवार! आर्यन खान केस के पूर्व अधिकारी को मिल रहीं धमकियां
इससे पहले जान्हवी कपूर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह छोटी लड़कियों को 'मछली जल की रानी है' सुनाती दिखाई दे रही हैं। कहानी सुनाते-सुनाते जान्हवी वह जलपरी में बदल जाती हैं। जब लड़कियां पूछती हैं, 'बाहर निकालो तो क्या?ट जान्हवी फिर खुद को जादुई रूप से राजकुमारी एरियल के रूप में बदल लेती हैं और कहती हैं, 'राजकुमारी एरियल बन जाएगी।' सभी को जान्हवी का यह जलपरी अवतार बहुत पसंद आया था। रॉब मार्शल द्वारा निर्देशित 'द लिटिल मरमेड' में एरियल का किरदार हेली बेली ने निभाया है।
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)