फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Little Mermaid director Rob Marshall praised Indian actors and shares his plans on working with them

Rob Marshall: रॉब मार्शल ने गिनाईं भारतीय कलाकारों की खूबियां, साथ काम करने की तैयारी पर की बात

Mon, 29 May 2023 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 May 2023 08:56 AM IST
सार

हालिया रिलीज फिल्म 'द लिटिल मरमेड' के निर्देशक रॉब मार्शल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भारतीय कलाकारों की तारीफों के पुल बांधे। 

विज्ञापन
The Little Mermaid director Rob Marshall praised Indian actors and shares his plans on working with them
'द लिटिल मरमेड' के निर्देशक रॉब मार्शल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर अपनी धाक जमा रहा है। विदेशी निर्माता-निर्देशक भी भारतीय सितारों की प्रतिभा का लोहा मान रहे हैं और उनके साथ काम करने को तैयार हैं। इस लिस्ट में एक नया नाम मशहूर अमेरिकी निर्माता-निर्देशक रॉब मार्शल का भी जुड़ गया है। रॉब मार्शल ने हाल ही में भारतीय कलाकारों की खूबियां गिनाई हैं और साथ ही यह भी बताया कि वह उनके साथ काम करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


जताई यह हसरत
हालिया रिलीज फिल्म 'द लिटिल मरमेड' के निर्देशक रॉब मार्शल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भारतीय कलाकारों की तारीफों के पुल बांधे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में भारतीय आर्टिस्ट्स के साथ काम करने की भी हसरत जताई। रॉब ने कहा, 'शानदार भारतीय एक्टर्स के साथ काम करने के लिए मैं तैयार हूं, मुझे यह वकाई बहुत अच्छा लगेगा। यहां कई अच्छे स्टार्स हैं।'
विज्ञापन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने शेयर की अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटो, लिखा- मेरा लेजी बॉय
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट मलिक का किया जिक्र
उन्होंने इस दौरान एक्टर आर्ट मलिक के नाम का भी जिक्र किया और कहा, ' मुझे अपनी फिल्मों में आर्ट मलिक के साथ काम करके बहुत गर्व है। वह एशियाई पृष्ठभूमि से हैं और बहुत प्रतिभाशाली हैं। मैं हमेशा इस कोशिश में रहता हूं कि किसी भी किरदार के लिए सबसे सही इंसान कौन रहेगा? इसके लिए मैं किसी के भी साथ काम करने के लिए तैयार हूं।'
Randeep Hooda: वीर सावरकर के किरदार के लिए रणदीप ने ऐसे घटाया वजन, बेहद दिलचस्प है एक्टर की वेट लॉस जर्नी

'द लिटिल मरमेड' पर की बात
इस दौरान रॉब मार्शल ने फिल्म 'द लिटिल मरमेड' पर भी बात की। उन्होंने बताया कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है। रॉब से जब पूछा गया कि क्या उन्हें 'द लिटिल मरमेड' का रीमेक बनाते समय उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रेशर महसूस हुआ? इस पर निर्देशक ने कहा, 'नहीं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं हुआ, क्योंकि डिज्नी में लोगों के साथ मेरे ताल्लुक काफी अच्छे हैं। उनसे जो सहयोग मिला, वह बड़ी बात है। हालांकि, कंपनी और दुनिया के लिए यह फिल्म वाकई मायने रखती है। मैं भी इस चीज का सम्मान रखना चाहता था। साथ ही इस बात से भी रूबरू था कि एक अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं और यह मेरे लिए एक अवसर रहा एक प्रोजेक्ट को शानदार बनाने का।'
The Kerala Story: मॉरीशस में फिल्म की स्क्रीनिंग पर संकट, ISIS समर्थकों ने थिएटर को बम से उड़ाने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed