फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek was seen trolling Shahid Kapoor for his film kabir singh scene

The Kapil Sharma Show: शाहिद कपूर को उनकी फिल्म के लिए ट्रोल करते नजर आए कृष्णा अभिषेक, कहा- गलत जगह बर्फ….

Sat, 25 Dec 2021 12:29 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 25 Dec 2021 12:29 AM IST
सार

इस वीकेंड शो में शहीद कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे। दोनों ही कलाकार अपनी फिल्म जर्सी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek was seen trolling Shahid Kapoor for his film kabir singh scene
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनी टीवी का मशहूर कॉमेडी शो "द कपिल शर्मा शो" लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कपिल शर्मा और उनकी टीम अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रही है। शो में हर शनिवार-रविवार कई सेलिब्रिटी बतौर मेहमान शिरकत करते हैं। इस वीकेंड शो में शहीद कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आएंगे। दोनों ही कलाकार अपनी फिल्म जर्सी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक एक्टर शाहिद कपूर को उनकी सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह के एक सीन के लिए ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek was seen trolling Shahid Kapoor for his film kabir singh scene
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शनिवार-रविवार को प्रसारित होने वाले "द कपिल शर्मा शो" का प्रोमो वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद और मृणाल बतौर मेहमान नजर आ रहे हैं। शो में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा धर्मेंद्र पाजी और एक्टर सन्नी देओल के किरदार में दिखाई दिए। दोनों ने शाहिद और मृणाल के साथ जमकर मस्ती की। 

The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek was seen trolling Shahid Kapoor for his film kabir singh scene
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच कृष्णा ने शाहिद को उनकी फिल्म कबीर खान के लिए ट्रोल किया। कृष्णा अपने साथ एक कांच का गिलास लाते हैं। इसके बाद वह शाहिद को समझाते हैं कि गिलास में बर्फ कैसे डालते हैं। इस पर कीकू शारदा कृष्णा से सवाल करते हैं कि पापा यह आप क्या बता रहे हैं। यह बात तो सभी को पता है। इसके बाद कृष्णा जवाब देते हैं कि तूमने कबीर सिंह नहीं देखी क्या। वह फिल्म में गलत जगह बर्फ डाल रहे थे। कृष्णा की यह बात सुनकर शाहिद, मृणाल समेत शो में मौजूद सभी लोग जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। 

The Kapil Sharma Show: Krushna Abhishek was seen trolling Shahid Kapoor for his film kabir singh scene
फिल्म जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म जर्सी की बाते करें तो यह तेलुगु फिल्म का रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर मुख्य भूमिका में हैं। मूवी के निर्देशक गौतम तिन्नानूरी हैं। फिल्म 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। लोगों ने ट्रेलर देखने के बाद शाहिद की जमकर तारीफ की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed