वीकएंड पर भी नहीं बढ़ी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की कमाई, बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की इन फिल्मों का रहा बोलबाला
Box Office Collection: बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों के बीच जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ भी रिलीज हो गई है। जानिए इन सभी फिल्मों ने शनिवार को कितनी कमाई की है।
विस्तार
जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्में- ‘पति-पत्नी और वो दो’ और ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर साउथ की ‘करुप्पु’ और ‘दृश्यम 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। इसी बीच जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की धीमी शुरुआत
जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। ये बच्चों की फिल्म है, जो एलियंस और सुपरहीरो पर आधारित है। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर खास शुरुआत नहीं रही।
पहले दिन शुक्रवार को इसने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 50 लाख की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 75 लाख हो गया है। वीकएंड के हिसाब से इसकी कमाई काफी कम है।
‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म 22 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाई है। बता दें कि इसने शनिवार को 9वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.50 करोड़ का हो गया है।
‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी बॉक्स ऑफिस सुस्त चल रही है। फिल्म ने शनिवार को 16वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.95 करोड़ का हो गया है।
‘दृश्यम 3’ का बढ़िया प्रदर्शन
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 10वें दिन 5.05 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 91.30 करोड़ का हो गया है।
ये भी पढ़ें- Exclusive: ‘पता नहीं ‘एनिमल’ में लोगों ने क्या देखा?’ फैंस के प्यार पर बोले बॉबी; पिता धर्मेंद्र पर कही ये बात
‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे
सूर्या की फिल्म ने इन सभी फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 14 मई को रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 16वें दिन 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 176.55 करोड़ का हो गया है।