फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Family star trailer launch vijay deverakonda mrunal thakur family entertainer film to release on 5 april

The Family Star: 'द फैमिली स्टार' का दमदार ट्रेलर जारी, विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर की दिखी प्यार भरी नोंक-झोंक

Thu, 28 Mar 2024 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 28 Mar 2024 12:09 PM IST
सार

'द फैमिली स्टार' के टीजर के बाद निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर का खट्टा-मीठा प्यार दिखा। 

विज्ञापन
The Family star trailer launch vijay deverakonda mrunal thakur family entertainer film to release on 5 april
फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म 'द फैमिली स्टार' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को वे एक पारिवारिक मनोरंजन देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं के पोस्टर और टीजर ने हाल ही में फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। वहीं, अब इस उत्साह को चरम पर ले जाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार 'द फैमिली स्टार' का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म का ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट और 26 सेकंड लंबा है। ट्रेलर में कई तरह की भावनाओं को दिखाया गया है, जो एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का डोज देती है। ट्रेलर में विजय को एक पूर्ण पारिवारिक व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है और मृणाल उनके जीवन में एक नए किरायेदार के रूप में आती हैं, फिर जल्द ही परिवार की तरह बन जाती हैं। फिल्म में रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी का भी डोज है। वहीं, विजय और मृणाल के बीच मस्ती और प्यार भरी नोंक-झोंक भी देखने को मिली। वहीं ट्रेलर के अंत में मृणाल, विजय को तप्पड़ मारती हुई नजर आती हैं।


BMCM: बड़े मियां छोटे मियां में बिग बी पर भारी पड़े थे गोविंदा? फैंस को अक्षय-टाइगर के रिपोर्टकार्ड का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद विजय देवरकोंडा और निर्देशक परशुराम पेटला 'द फैमिली स्टार' में दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है, जिसमें विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'द फैमिली स्टार' को वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा बनाया जा रहा है, वहीं गोपी सुंदर ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज होगी। 'द फैमिली स्टार' पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' पर प्रभास ने लुटाया प्यार, पोस्ट साझा करते हुए की पृथ्वीराज सुकुमारन की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed