मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस को काफी समय से इस ट्रेलर का इंतजार था ऐसे में ये ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। ट्रेलर की बात करें तो मनोज बाजपेयी अपने चित-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक बार फिर उनकी एक्टिंग से आपकी नजरें नहीं हटने वाली हैं। ट्रेलर से सीरीज की कहानी दिलचस्प नजर आ रही है और इस बार इस सीरीज में समांथा अक्किनेनी ने भी अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह भी है कि इस सीरीज के साथ समांथा अपना जबरदस्त डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के रिलीज के साथ पहले ही ये एलान कर दिया गया है कि सीरीज 4 जून 2021 को रिलीज होगी। पिछले कई महीनों से इस सीरीज पर दिन रात काम चलता रहा है। निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने इसके हर एसीपोड के हर सीन को फिर से जांचा परखा है और ओटीटी के कानूनी जानकारों ने भी इसके कानूनी पहलुओं को देखा है। उसके बाद ही यह दर्शकों के सामने आने को अब तैयार है।
The Family Man 2 Trailer: बिंदास मनोज बाजपेयी और गंभीर समांथा, देखें थ्रिलर से भरपूर फैमिली मैन का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 19 May 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन