{"_id":"641d350bcef2b563c4090f70","slug":"the-elephant-whisperers-prodcer-guneet-monga-desire-to-do-something-with-shah-rukh-khan-know-statement-2023-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Guneet Monga: शाहरुख खान संग कुछ ऐसा करने की है गुनीत मोंगा की इच्छा, बयान से मचा दिया तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Guneet Monga: शाहरुख खान संग कुछ ऐसा करने की है गुनीत मोंगा की इच्छा, बयान से मचा दिया तहलका
Fri, 24 Mar 2023 10:58 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:58 AM IST
सार
ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने शाहरुख खान को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है।
विज्ञापन
गुनीत मोंगा-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा इन दिनों सुर्खियों में हैं। गुनीत मोंगा ने बीते दिन यह आरोप लगाया कि ऑस्कर स्टेज पर उनका भाषण काट दिया गया। वहीं, अब वह अपने नए बयान को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन रही हैं। शॉर्ट मूवी, द एलिफेंट व्हिस्परर्स के साथ ऑस्कर जीतकर देश को गौरवान्वित कराने वाली गुनीत मोंगा ने अपने फेवरेट सेलिब्रिटी का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह अपने फेवरेट आइकन से मिलने और उन्हें गले लगाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
गुनीत मोंगा ने मनाई ऑस्कर जीत की खुशी
गुनीत मोंगा ने बीते दिन 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की पूरी टीम के साथ मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जीत का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में सिख्या प्रोडक्शंस की गुनीत मोंगा ने अपनी टीम के साथ अवॉर्ड पकड़ पैपराजी के कैमरों के लिए पोज दिए। यह इवेंट शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास होटल ताज में आयोजित किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही एक रिपोर्टर ने गुनीत से सवाल पूछा, 'जैसा की मन्नत पास है, क्या आप शाहरुख खान से व्यक्तिगत रूप से मिलने की उम्मीद कर रही हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन