The Crew: करीना-तब्बू की फिल्म 'द क्रू' में हुई कपिल शर्मा की एंट्री, जानें कैसा होगा कॉमेडियन का किरदार?
करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' से कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। वहीं, इसमें कॉमेडियन के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस मूवी में करीना के साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं। वहीं, अब इससे छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का भी नाम जुड़ गया है। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि कपिल ने 'द क्रू' की शूटिंग शुरू कर दी है। तो आइए जान लेते हैं कि कपिल का इस फिल्म में क्या किरदार होने वाला है-
कपिल शर्मा ने शुरू की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल ने तब्बू के साथ अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद वह अपने 'द कपिल शर्मा शो' के लाइव के लिए यूएस रवाना होंगे, जो जुलाई में होने वाला है। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं, लेकिन यह एक बेहद खास और प्यारी उपस्थिति होगी, जो दर्शकों को आकर्षित करेगी। 'द क्रू' की बात करें तो, इसकी कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एयरलाइन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।
Salaar: आदिपुरुष विवाद के बीच प्रभास की फिल्म 'सालार' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगा टीजर?
'द क्रू' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी
करीना कपूर ने हाल ही में 'द क्रू' की टीम के साथ ली गई एक सेल्फी को साझा करते हुए इसके फर्स्ट शेड्यूल के रैपअप की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'यह आधिकारिक तौर पर गर्मियों की छुट्टियों का समय है। यह अब तक की सबसे अच्छी टीम है। द क्रू के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई।' कपिल के साथ-साथ मूवी से पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का भी नाम जुड़ रहा है।
TKSS: 'मुझे तो लड़के और लड़कियां दोनों लाइन मारते हैं...', कपिल के शो में कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार खुलासा
करीना कपूर ने जाहिर की खुशी
‘द क्रू’ की बात करें तो, इसका निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं। वहीं, रिया कपूर और एकता कपूर इसकी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को लेकर करीना कपूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी तब्बू के साथ काम नहीं किया है। हम सभी फिल्म पर काम करने वाली महिलाएं हैं, जिनमें हमारी निर्माता रिया कपूर और एकता कपूर भी शामिल हैं। इन दोनों के बारे में यह अच्छी बात है कि वे हमेशा कुछ अलग लाने की कोशिश करती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि इसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।'