फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies star Agastya Nanda grandson of Amitabh bachchan revealed why is he so scared of social media

Agastya Nanda: अगस्त्य नंदा को क्यों डिलीट करना पड़ा अपना सोशल मीडिया अकाउंट? 'द आर्चीज' एक्टर ने किया खुलासा

Thu, 07 Dec 2023 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

हाल ही में फिल्म 'द आर्चीज' के प्रमोशन के दौरान अगस्त्य से पूछा गया कि क्या वे किसी सोशल मीडिया साइट पर हैं? इस पर उनका जवाब था, 'नहीं'। इस दौरान उन्होंने इसकी वजह भी स्पष्ट की।

विज्ञापन
The Archies star Agastya Nanda grandson of Amitabh bachchan revealed why is he so scared of social media
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में सुहाना खान से लेकर खुशी कपूर, नव्या नवेली नंदा तक तमाम स्टारकिड्स इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। मगर, फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू कर रहे अगस्त्य नंदा सोशल मीडिया से दूरी बरतती हैं। यह बात किसी को भी हैरान कर देती है और लोग इसकी वजह जानना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन के नाती आखिर सोशल मीडिया से दूर क्यों रहते हैं? इसका खुलासा भी खुद उन्होंने किया है...

विज्ञापन


अगस्त्य से पूछी गई थी वजह
हाल ही में फिल्म 'द आर्चीज' के प्रमोशन के दौरान अगस्त्य से पूछा गया कि क्या वे किसी सोशल मीडिया साइट पर हैं? इस पर उनका जवाब था, 'नहीं'। ऐसे में आगे उनसे पूछा गया क्या कोई खास वजह है, जो कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं? इस पर अगस्त्य ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि सोशल मिडिया पर क्या पोस्ट करना चाहिए और क्या नहीं? मुझे न तो फोटो के एंगल की समझ है और न ही ये पता है कि किस तरह के फोटो पोस्ट करने चाहिए और किस तरह के नहीं।'
विज्ञापन

Animal Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'एनिमल' की दहाड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 500 करोड़ पार
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रखते थे प्राइवेट अकाउंट
अगस्त्य ने इस बात का भी खुलासा किया कि पहले सोशल मिडिया पर उनका एक प्राइवेट अकाउंट था, जिसमें करीब 20,000 फॉलोअर्स थे। एक दिन उन्होंने सोचा कि चलो अब अकाउंट को पब्लिक किया जाए और लोगों को बताया जाए कि हीरो की एंट्री हो चुकी है। अगस्त्य ने एक फोटो कोलाज बनाया और उसे पब्लिक करके पोस्ट कर दिया। फोटो पोस्ट करते ही उनके 20,000 फॉलोअर्स घटकर 800 हो गए और थोड़ी ही देर में 500 रह गए थे। तब अगस्त्य ने फैसला लिया कि वे सोशल मिडिया से दूर ही रहेंगे। 
Animal Bold Scene: तृप्ति डिमरी ने बोल्ड सीन पर की खुलकर बात, रणबीर कपूर को लेकर किया यह खुलासा

नेटफ्लिक्स पर हो रही स्ट्रीम
बता दें कि मंगलवार रात मुंबई में फिल्म 'द आर्चिज' का प्रीमियर हुआ। यहां बच्चन परिवार और नंदा परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। हर तरफ अगस्त्य नंदा की तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि 'द आर्चीज' में अगस्त्य के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्री देवी की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
Chennai Floods: चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दलपति विजय, पोस्ट साझा कर संगठन से की ये अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed