फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies Shah Rukh Khan Wears Suhana Khan film T Shirt reaches with family at netflix mvoie Grand Premiere

The Archies: द आर्चीज के प्रीमियर में पहुंचा खान परिवार, सुहाना को सपोर्ट करने के लिए SRK ने पहनी खास टी-शर्ट

Tue, 05 Dec 2023 08:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 05 Dec 2023 08:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में मुंबई में अपनी बेटी सुहाना खान की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। सुहाना के साथ उनकी मां गौरी खान और भाई आर्यन और अबराम भी थे।

विज्ञापन
The Archies Shah Rukh Khan Wears Suhana Khan film T Shirt reaches with family at netflix mvoie Grand Premiere
'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर में परिवार के साथ पहुंचे शाहरुख - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर जितना सुर्खियों में हैं उतना ही अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के डेब्यू के चलते चर्चा में बने हुए हैं। 5 दिसंबर का दिन शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना के लिए भी खास रहा। जहां एक तरफ आज राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'डंकी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, वहीं दूसरी तरफ किंग खान की बेटी की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' का ग्रैंड प्रीमियर भी आयोजित किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और इन्हीं में शाहरुख खान का परिवार भी शामिल दिखा। किंग खान अपने पूरे परिवार के साथ 'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर पर पहुंचे।  

विज्ञापन

'द आर्चीज' की टी-शर्ट पहन इवेंट में पहुंचे किंग खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में मुंबई में अपनी बेटी सुहाना खान की पहली फिल्म 'द आर्चीज' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। सुहाना के साथ उनकी मां गौरी खान और भाई आर्यन और अबराम भी थे। सुहाना की परिवार वालों के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में शाहरुख को फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट पर ग्रैंड एंट्री  करते हुए देखा गया। अपनी बेटी और फिल्म के बाकी कलाकारों को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख ने 'द आर्चीज' लिखी हुई काली टी-शर्ट पहनी हुई थी।  
विज्ञापन

Sanya Malhotra: कॉलेज के दिनों में हुई छेड़छाड़ को याद कर भावुक हुईं सान्या, दिल्ली मेट्रो में हुई थी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


अबराम ने पिता के साथ की ट्विनिंग
अबराम खान अपने पिता के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। वह ब्लैक ब्लेजर में बहुत प्यारे लग रहे थे। इसके साथ ही गौरी खान भी ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस लग रही थीं और आर्यन खान को हमेशा की तरह कूल अंदाज में स्पॉट किया गया। पूरे परिवार से विपरीत सुहाना खान ने रेड शिमरी ड्रेस में इवेंट में बोल्डनेस का तड़का लगाया और सभी को हैरान कर दिया। स्क्रीनिंग में पहुंची अन्य बॉलीवुड हस्तियों में दिग्गज अभिनेत्री रेखा, पूजा भट्ट, जैकी श्रॉफ, करिश्मा कपूर, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे, मिहिर आहूजा, जूही चावला, अनुष्का सेन जैसे कलाकार शामिल थे।
Chennai Floods: चेन्नई में बाढ़ से बचाए गए आमिर खान और विष्णु विशाल, घंटों फंसे रहने के बाद ली राहत की सांस

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'द आर्चीज' की बात करें तो जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से सुहाना के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जो आर्ची, बेट्टी, वेरोनिका, जुगहेड, रेगी, एथेल और दिल्टन के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दोस्ती, स्वतंत्रता, प्यार और हार्टब्रेक को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है।
Priyanka Chopra: तमाम अभिनेत्रियों के बाद प्रियंका का डीपफेक वीडियो वायरल, अभिनेत्री की आवाज से हुई छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed