फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The archies Director Zoya akhtar could not stop herself from praising Shah rukh khan daughter suhana

Zoya Akhtar: जोया अख्तर ने बांधे शाहरुख खान की लाडली सुहाना की तारीफों के पुल, बोलीं- फायरब्रांड हैं

Wed, 08 Nov 2023 10:11 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 08 Nov 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
The archies Director Zoya akhtar could not stop herself from praising Shah rukh khan daughter suhana
सुहाना खान, जोया अख्तर - फोटो : social media
बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, तो वहीं उनकी लाडली सुहाना भी 'द आर्चीज' से धमाल मचाएंगी। सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। इस बीच, अब एक मीडिया बातचीत में जोया अख्तर ने शाहरुख की लाडली के बारे में खुलकर बात की और खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकीं। 
विज्ञापन


जोया ने बांधे सुहाना की तारीफों के पुल 
एक बातचीत के दौरान, जोया अख्तर से पूछा गया कि क्या सुहाना दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल होंगी? 'द आर्चीज' की निर्देशक ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'वह बहुत फायरब्रांड हैं और वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ज्यादा दिक्कत होगी।' जोया अख्तर ने यह भी खुलासा किया कि सुहाना 'अच्छा गाती हैं', उनकी एक प्रतिभा जिसके बारे में अभी तक बहुत से लोग नहीं जानते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: मानेकशॉ की तस्वीर देख विक्की को रोल न मिलने पर था यकीन, ऐसे मेघना ने एक्टर को बनाया सैम बहादुर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहाना के साथ ये स्टार्स किड्स भी करेंगे डेब्यू 
जोया ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए बताया कि उनकी फिल्म 'द आर्चीज' से सुहाना खान ही नहीं, बल्कि श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। निर्देशक ने स्टारकिड्स के डेब्यू को लेकर कहा, 'समय के साथ बच्चे बड़े हो जाते हैं। हम सभी अपने सपनों को पूरा करना चाहते हुए बड़े होते हैं। जब आप कलाकार के घर में बड़े होते हैं, जहां आपके माता-पिता आपकी प्रशंसा करते हैं, तो आप वही सब करने लगते हैं, जो आपके पेरेंट्स करते हैं। यह बहुत ही सरल है। सभी के माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा अपने सपनों को पूरा करें।'

इस दिन होगी रिलीज 
बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज' सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दर्शक सुहाना खान और बाकी स्टारकिड्स को पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। उम्मीद की जा रही है कि सुहाना भी पिता की तरह कुछ धमाल करेंगी। वहीं, बात करें शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की तो यह फिल्म दिसंबर में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Swara Bhasker: दिवाली पार्टी में शामिल होने को लेकर लालायित हैं स्वरा भास्कर, इस कारण नहीं हो पाईं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed