{"_id":"5c28a1ffbdec2256d9677551","slug":"the-accidental-prime-minister-akshay-khanna-acting-skills-steals-all-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को टक्कर देंगे अक्षय खन्ना, निभाया बेहद अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को टक्कर देंगे अक्षय खन्ना, निभाया बेहद अहम रोल
Mon, 31 Dec 2018 12:41 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के ट्रेलर पर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है। उनका मानना है कि रिलीज करने से पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं को ये फिल्म दिखानी चाहिए। एक ओर जहां फिल्म विवादों की वजह से चर्चा में है तो वहीं फिल्म में निभाए गए किरदार दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार एक्टर अनुपम खेर निभा रहे हैं। उनकी एक्टिंग की सभी तारीफें कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच अक्षय खन्ना भी सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना ने संजय बारू का किरदार निभाया है जो पूरे ट्रेलर को अपने जबरदस्त डायलॉग से बांधे रखते हैं।
बता दें कि फिल्म अगले साल 2019 के पहले महीने जनवरी की 11 तारीख को रिलीज होगी। फिल्म को विजय गुट्टे ने डायरेक्ट किया है।