फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thangalaan teaser: Chiyaan Vikram new film with Pa Ranjith will blow up your mind, watch video here

Thangalaan teaser: चियान विक्रम की 61वीं फिल्म का नाम की घोषणा के साथ टीजर जारी, दिखा अभिनेता का अलग अंदाज

Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 23 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

निर्माताओं की ओर से आज दिवाली के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है। टीजर में विक्रम को एक कबीले के नेता के रूप में दिखाया गया है। टीजर को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
Thangalaan teaser: Chiyaan Vikram new film with Pa Ranjith will blow up your mind, watch video here
थंगालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चियान विक्रम इन दिनों अपनी फिल्म 'पीएस-1' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों को अच्छा रिस्पांस मिला और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल साबित हुई। वहीं, अब चियान विक्रम की 61वीं फिल्म का टीजर जारी कर उसके नाम की घोषणा कर दी गई है। फिल्म निर्माता पा रंजीत के साथ चियान विक्रम का पहला प्रोजेक्ट है, जिसका नाम 'थंगालन' रखा गया है।

विज्ञापन

निर्माताओं की ओर से आज दिवाली के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है। टीजर में विक्रम को एक कबीले के नेता के रूप में दिखाया गया है। अभिनेता का लुक बहुत ही दिलचस्प है, जो उनके पहले निभाए गए किरदारों से काफी अलग है। वहीं, टीजर में मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु और पशुपति की झलक भी दिखाई दे रही है। टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैप्पी दीपावली' कहने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है।

Prabhas: ‘बाहुबली’ के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में ही फोड़ दिए पटाखे, ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पा रंजीत ने 2014 में चियान विक्रम को फिल्म की कहानी सुनाई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म फ्लोर पर नहीं जा सकी। हाल ही में निर्माता ज्ञानवेल राजा ने खुलासा किया था कि शूटिंग 15 जुलाई, 2022 से शुरू हुई थी। वहीं, अब फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। टीजर में अभिनेता का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

LSC: लाल सिंह चड्ढा में पंजाबी लहजे की आलोचना पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं ठेठ पंजाबी बोलूंगा तो...

विज्ञापन

चियान विक्रम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 1' (पीएस-1) में दिखाई दिए हैं। वहीं, उनके अलावा फिल्म में तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या, कार्थी, शोभिता धूलिपाला सहित कई कलाकार मौजूद हैं। वहीं, इससे पहले विक्रम 'कोबरा' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी। 

Kangana Ranaut: कंगना ने फिर साधा बॉलीवुड पर निशाना, इस बार इशारों में कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed