Thandel: 'थंडेल' के लिए कमर कस रहे नागा चैतन्य, जानें कब और कहां शुरू होगी शूटिंग?
नागा चैतन्य और साई पल्लवी की अगली फिल्म 'थंडेल' पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानें फिल्म की शूटिंग कब और कहां शुरू होने वाली है।
विस्तार
साउथ स्टार नागा चैतन्य अपनी नई फिल्म 'थंडेल' के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में नागा के साथ साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया था कि 'थंडेल' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। वहीं, अब इसकी शूटिंग पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता कब और कहां 'थंडेल' की शूटिंग करेंगे-
'थंडेल' की शूटिंग पर आया अपडेट
'थंडेल' का अगला शेड्यूल 10 जून को रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होने वाला है। आरएफसी में कुछ दिनों की शूटिंग के बाद, टीम कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माने के लिए श्रीकाकुलम जाएगी। बताते चलें कि फिल्म का निर्माण गीता आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है, जिसे संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने अपनी धुनों से सजाया है। जानकारी तो यह भी है कि देवी प्रसाद ने पहले ही दो गानों की री-रिकॉर्डिंग पूरी कर ली है। वहीं, निर्देशन की कमान चंदू मोंदेती ने संभाली है।
Saif Ali Khan: मां शर्मिला टैगोर ने नहीं दिलाया था सैफ को राष्ट्रीय पुरस्कार, इस कारण मिला था नेशनल अवॉर्ड
साई पल्लवी होंगी मुख्य हीरोइन
'थंडेल' में एक बार फिर साई पल्लवी और नागा चैतन्य की जोड़ी जमने वाली है। इससे पहले दोनों ने शेखर कमुला की 'लव स्टोरी' में साथ काम किया था। वहीं, इस फिल्म से नागा चैतन्य को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उन्हें हाल के वर्षों में कई असफलताओं का सामना करना पड़ा है।
Deadpool And Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के नए ट्रेलर ने अटकलों पर लगाई मुहर? दिखी लेडी डेडपूल की झलक!
सच्ची घटना पर आधारित है 'थंडेल'
'थंडेल' की कहानी साल 2018 में हुई घटना पर आधारित है, जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। मालूम हो कि नागा चैतन्य ने खुद उन मछुआरों से मुलाकात की थी और उस परेशान कर देने वाली घटना को लेकर उनके अनुभव भी जाने थे। निर्माता इस फिल्म को 20 दिसंबर 2024 को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।