15वें दिन ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल? किसने कलेक्शन में मारी बाजी
Thamma And Ek Deewane ki Deewaniyat Day 15 Collection: एक साथ रिलीज हुईं फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को थिएटर में 15 दिन हो चुके हैं। दोनों फिल्मों का कलेक्शन अब भी करोड़ों में हैं। जानिए, 15वें दिन कलेक्शन के मामले में किस फिल्म ने बाजी मारी है।
विस्तार
आयुष्मान खुराना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुईं। कभी इनकी कमाई बढ़ती है, कभी घटती है लेकिन कलेक्शन अब भी करोड़ों में बना हुआ है। जानिए, 15वें दिन में दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की। साथ ही कौन कमाई के मामले में आगे चल रहा है।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 15वें दिन 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म अब 123.01 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक वैंपायर का रोल किया है। इसमें रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए।
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी 15वें दिन 1.39 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह एक जुनूनी इश्क की कहानी है, इसमें हर्षवर्धन राणे और साेनम बाजवा ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 67.44 करोड़ रुपये हो चुका है।
अब तक जो कलेक्शन सामने आया है, उससे हिसाब से ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म ‘थामा’ से चंद कदम आगे है। फिल्म ने मंगलवार के दिन कमाई के मामले में बढ़त बनाई है। रात तक इस आंकड़े में बदलाव भी हो सकता है। लेकिन कुल कलेक्शन में ‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल है, जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को यह आंकड़ा छूने में अभी वक्त लग सकता है।
हाल ही में ‘बाहुबली द एपिक’ भी रिलीज हुई। शुरुआत में इस फिल्म का अच्छा-खासा क्रेज दर्शकों के बीच देखा जा रहा है। लेकिन फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 87 लाख रुपये ही कमाए हैं। अचानक इसकी कमाई में गिरावट दिखी है। इससे ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों को आने वाले दिनों में फायदा होगा, इन फिल्मों की दर्शक संख्या बढ़ सकती है।