फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   telugu film industry shooting will start again with big changes from next week

South Cinema: फिर शुरू होने जा रही तेलुगू सिनेमा की शूटिंग, प्रोड्यूसर्स ने किए कई अहम बदलाव

Fri, 19 Aug 2022 05:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 19 Aug 2022 05:52 PM IST
सार

फिल्म चैंबर और एक्टिव प्रोड्यूसर्स गिल्ड का कहना है कि अगले हफ्ते से फिर शूटिंग शुरू हो जाएगी, लेकिन पहले की तरह अब किसी भी अभिनेता को दिन के हिसाब से पैसा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
telugu film industry shooting will start again with big changes from next week
प्रभास, महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ समय पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने ऐलान किया था कि वह 1 अगस्त से फिल्मों की शूटिंग रोकने जा रहे हैं। यह फैसला इंडस्ट्री की री-स्ट्रक्चरिंग के लिए लिया गया था। हालांकि अब खबर आ रही है कि अगले हफ्ते से फिर शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस दौरान इंटस्ट्री में कुछ जरूरी बदलाव भी किए गए हैं। फिल्म चैंबर और एक्टिव प्रोड्यूसर्स गिल्ड के मुताबिक पहले की तरह अब किसी भी अभिनेता को दिन के हिसाब से पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद उसे कम से कम आठ हफ्ते के बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जा सकेगा।

विज्ञापन

फिल्म प्रोड्यूसर्स ने जारी किया था बयान
तेलुगू फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कहा था कि 'यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने इकोसिस्टम को बेहतर कैसे बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि हम अपनी फिल्मों को स्वस्थ वातावरण में रिलीज करें। इस संबंध में, गिल्ड के सभी निर्माता सदस्यों ने स्वेच्छा से 1 अगस्त 2022 से शूटिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है, ताकि हम सब एक साथ बैठकर इस पर चर्चा करें और इसका समाधान निकाल सकें'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लगी थी शूटिंग पर रोक
तेलुगू फिल्म मेकर्स ने शूटिंग पर रोक लगाने का फैसला इसलिए लिया था, क्योंकि वो इंडस्ट्री को रीस्ट्रक्चर करना चाहते थे। इसके अलावा महामारी के बाद से तेलुगू फिल्म उद्योग ने कई हिट फिल्में, जैसे- आरआरआर और पुष्पा: द राइज दी हैं, लेकिन निर्माता बदलते राजस्व मॉडल से सावधान हैं। आरआरआर, पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को छोड़कर, नाटकीय राजस्व 20 फीसदी के निचले स्तर तक जा गिरा है। यही वजह है कि हर कोई उद्योग की स्थिरता को लेकर चिंतित है। इस नुकसान की भरपाई के लिए ये फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed