फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Television Actress Vahbiz Dorabjee slammed those who body Shamed her in latest barbie video

Vahbiz Dorabjee: 'बार्बी नहीं भैंस है...', बॉडी शेमिंग करने वालों पर वाहबिज का फूटा गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 02 Aug 2023 12:27 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के कमेंट बॉक्स में वाहबिज के लिए भद्दे कमेंट्स किये गये जिसे देख एक्ट्रेस बेहद निराश हुईं। उन्होंने एक लंबा - चौड़ा नोट लिखकर ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन
Television Actress Vahbiz Dorabjee slammed those who body Shamed her in latest barbie video
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' में पंक्षी का किरदार निभाकर घर घर मशहूर होने वाली वाहबिज दोराबजी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वाहबिज टीवी के कई हिट शो में काम कर चुकी हैं। वो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन अक्सर वजन को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट बार्बी ट्रेंड पर एक वीडियो शेयर किया था जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं वाहबिज ने अब ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, वाहबिज दोराबजी ने लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करते हुए बार्बी पर एक रील बनाया, जिसे एक्ट्रेस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। क्लिप में कहीं पिंक, ब्लू और येलो कलर की वेस्टर्न ड्रेसेस में वाहबिज बार्बी का डायलॉग रीक्रिएट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर ट्रोल्स ने भद्दे कमेंट्स किये, जिसे देखकर एक्ट्रेस भड़क गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Vahbiz Dorabjee (@vahbz)

विज्ञापन
विज्ञापन

Television Actress Vahbiz Dorabjee slammed those who body Shamed her in latest barbie video
वाहबिज दोराबजी - फोटो : सोशल मीडिया
वाहबिज दोराबजी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलिंग पर अपना गुस्सा निकाला और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। "मुझे अपने बार्बी वाले वीडियो पर इतने तीखे कमेंट्स देखकर निराशा हुई। कुछ लोग लिख रहे हैं कि वह बार्बी नहीं बल्कि भैंस है... पहली बार देखी ऐसी बार्बी और इस तरह के कई कमेंट्स आये। यह बहुत शर्मनाक है कि आज भी लड़कियों से अपेक्षा की जाती है कि वे समाज को खुश करने के लिए पहुंच से बाहर स्टैंडर्ड्स को बनाए रखें, लेकिन वक्त बदल रहा है और मैं स्टीरियोटाइप्स फॉलो करने से इनकार करती हूं।"

विज्ञापन

वाहबिज आगे लिखते हुए कहती है "जब मैं खड़ी होती हूं तो मैं और दूसरी महिलाओं के लिए खड़ी होती हूं। हमें जज करने की बजाय अपने खुद के तुच्छ कैरेक्टर के बारे में सोचें और अच्छे इंसान बनने पर ध्यान दें। सोसाइटी को अपनी सोच बदलने और टॉक्सिक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स से बाहर निकलने की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ किया सेशन कोर्ट का रुख, इस दिन होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed