फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejas Emergency actress Kangana Ranaut Aerial Action Thriller film to get theatrical release in July or August

Tejas: कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर 'तेजस' पर आया अपडेट, जुलाई या अगस्त में सिनेमाघरों दस्तक देगी फिल्म

Mon, 15 May 2023 01:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 01:05 PM IST
सार

कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेजस' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो गई थी।

विज्ञापन
Tejas Emergency actress Kangana Ranaut Aerial Action Thriller film to get theatrical release in July or August
तेजस - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में शुमार कंगना रणौत अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी करण जौहर से उनकी कोल्ड वॉर तो कभी किसी फिल्म पर तंज, यह दोनों ही चीजें कंगना के लिए बहुत आम बात है। जहां अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, वहीं अब कंगना अपनी दूसरी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। वजह 'तेजस' की रिलीज डेट है। जी हां, कंगना रणौत की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि, अभी भी फिल्म की रिलीज की तारीख तय नहीं है पर संभावना जताई जा रही है कि 'तेजस' इस साल जुलाई या सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन

Tejas Emergency actress Kangana Ranaut Aerial Action Thriller film to get theatrical release in July or August
Kangana Ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेजस' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो गई थी। तब से फिल्म की पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम चल रहा था। पिछले काफी समय से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब खबर है कि मेकर्स ने 'तेजस' की रिलीज के लिए तारीख तलाशनी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, 'रॉनी स्क्रूवाला को भरोसा है कि तेजस दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। इसकी कहानी भारतीय वायु सेना पर आधारित है। फिल्म को इस साल जुलाई से सितंबर तक रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tejas Emergency actress Kangana Ranaut Aerial Action Thriller film to get theatrical release in July or August
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा कि, 'तेजस के जुलाई या अगस्त में रिलीज होने की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि टीम कंगना रणौत की इस फिल्म के लिए सभी बेस्ट ऑप्शन्स पर विचार कर रही है। रिलीज की तारीख की घोषणा अगले 15 से 20 दिनों में होने की उम्मीद की जा रही है।' आपको बता दें, पहले यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया था। इसे पीछे फिल्म के वीएफएक्स का बचा हुआ काम था। 
Jyotika: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर

विज्ञापन

Tejas Emergency actress Kangana Ranaut Aerial Action Thriller film to get theatrical release in July or August
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट की कहानी पर आधारित है। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2016 में हुई ऐतिहासिक घटना की पृष्ठभूमि पर सेट की गई है। 
Aishwarya-Vikram: मणिरत्नम फिर पर्दे पर बनाएंगे ऐश्वर्या-विक्रम की जोड़ी, इस बार प्यार भरा होगा कहानी का अंत!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed