Ranna Ch Dhanna: 'रन्ना च धन्ना' में जुटेगी 'हौसला रख' की पूरी टीम, अगले साल इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शहनाज गिल जैसे सितारों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 2021 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया था। अब दर्शक इस धमाकेदार टीम को नई फिल्म में देख सकेंगे, जिसका नाम है 'रन्ना च धन्ना'। दिलचस्प बात यह है कि 'रन्ना च धन्ना' के निर्देशक-प्रोड्यूसर भी वही हैं। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह ही कर रहे हैं और दलजीत सिंह थिंद-दिलजीत दोसांझ इसके प्रोड्यूसर हैं।
अगले साल होगी रिलीज
कुल मिलाकर 'रन्ना च धन्ना' एक तरह से 'हौसला रख' की पूरी टीम के लिए एक रि-यूनियन सरीखी होगी। साथ ही दर्शकों को भी एक बार फिर एंटरटेनमेंट का जबर्दस्त डोज मिलेगा। 'रन्ना च धन्ना' को थिंद मोशन पिक्चर्स और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म दो अक्तूबर 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
Fukrey 3: रिलीज से पहले भाईजान ने 'फुकरे 3' की टीम को दीं शुभकामनाएं, पुलकित सम्राट के लिए लिखा यह खास नोट
दिलजीत ने साझा किया था पोस्टर
बता दें कि सितंबर 2020 में दिलजीत दोसांझ ने 'रन्ना च धन्ना' का कार्टूननुमा पोस्टर साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'रिलैक्स...और अपनी सीट बेल्ट बांध लें, क्योंकि आप एक ऊबड़-खाबड़ रास्ते की सवारी निकलने वाले हैं।' अमरजीत सिंह ने इस फिल्म के निर्देशन के साथ-साथ इसे लिखा भी है।
#RANNAchDHANNA
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) September 17, 2020
RELAX & Fasten Your Seat belts...It’s Going to be a Bumpy LOL Ride 😜#AmarjitSaron
P.S - Guess what Dhanna is Doing in Runna 😎 pic.twitter.com/w7GpkstVPN
Prabhas-Allu Arjun: इस दिन से शुरू होगी प्रभास की 'स्पिरिट' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म पर भी मिला अपडेट
2020 में हुआ था एलान
निर्माताओं ने 'रन्ना च धन्ना' का एलान 2020 में किया था। मगर, कोविड महामारी की दस्तक के चलते शूटिंग टाल दी गई और यह फिल्म मझधार में लटक गई। हालात सामान्य होने पर 2022 में शूटिंग शुरू की गई। अमरजीत सिंह के साथ दिलजीत की यह तीसरी फिल्म बताई जा रही है। 'बाबे भंगड़ा पौंदे ने' में भी दोनों साथ काम कर चुके हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के बंगले में बसा लिया गांव, बोले, इतनी लौकी रोज निकलती है कि पूछो मत!