फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Team major and sandeep unnikrishnan parents remember their braveheart son got martyred in mumbai attacks 26/11

26/11 Mumbai Attack: शहीद उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने बहादुर बेटे को किया याद, 'मेजर' की टीम ने भी दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 Nov 2021 02:53 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Nov 2021 02:53 PM IST
सार

इस कार्यक्रम में मेजर उन्नीकृष्णन के माता पिता काफी भावुक हो गए और उनके जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया।

विज्ञापन
Team major and sandeep unnikrishnan parents remember their braveheart son got martyred in mumbai attacks 26/11
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इस साल 26 नवंबर को मुंबई के 26/11 की दिल दहला देने वाली आंतकवादी घटना को 13 साल पूरे हुए। भारत के इतिहास के इस काले दिन में कई लोगों की मौत हुई थी और बहुत से जवान शहीद हुए थे। संदीप उन्नीकृष्णन भारतीय सेना में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कुल 51 विशेष कार्य समूह के अधिकारी जो 26/11 के हमले में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। अब हिंदी फिल्म जगत में उनके जीवन की कहानी को दिखाते हुए फिल्म 'मेजर' बनाई गई है। हाल ही में टीम मेजर, अदिवी शेष, साईं मांझरेकर, शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के माता पिता के साथ मुंबई हमलों में अपनी जान देने वाले बहादुरों को याद करने के लिए एक कार्यक्रम में एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में मेजर उन्नीकृष्णन के माता पिता काफी भावुक हो गए और उनके जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया।

विज्ञापन

Team major and sandeep unnikrishnan parents remember their braveheart son got martyred in mumbai attacks 26/11
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन की अनकही कहानी पर्दे पर आने वाली हैं जिसमें उनके बचपन, किशोरावस्था, आर्मी के शानदार सालों और मुंबई हमले के दौरान उनकी मौत की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म का टीजर टीम ने पहले रिलीज किया था। इसे देखकर लोगों की भावनाएं उमड़ पड़ी थीं और अब दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Team major and sandeep unnikrishnan parents remember their braveheart son got martyred in mumbai attacks 26/11
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शशि किरण के निर्देशन में बन रही पैन इंडिया फिल्म में अदिवी शेष, शोभिता धूलीपाला, प्रकाश राज, रेवाती और मुर्ली शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम  भाषा में रिलीज होगी। महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया द्वारा निर्मित 'मेजर' दुनियाभर में 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed