फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tauktae Cyclone Hits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Sets In Gujarat Karan Kundra Shares Video

तबाही: ताउते चक्रवात के प्रभाव से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट का हुआ बुरा हाल, जान बचाकर भागे लोग

Mon, 17 May 2021 05:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 17 May 2021 05:23 PM IST
सार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर ताउते चक्रवात ने मचाई तबाही।
इन दिनों धारावाहिक की गुजरात में चल रही है शूटिंग।
एक्टर करण कुंद्रा ने साझा किया वीडियो।

विज्ञापन
Tauktae Cyclone Hits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Sets In Gujarat Karan Kundra Shares Video
ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर तौकते चक्रवात का प्रभाव - फोटो : Instagram

विस्तार

अरब सागर में उठे चक्रवात 'ताउते' को लेकर कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। तो वहीं कुछ राज्यों में इसका प्रभाव भी दिखने लगा है। ये तूफान देश के तटीय इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है और हाल ही में चक्रवात ने महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक दी। तो वहीं मशहूर टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर भी इस चक्रवात ने खूब तबाही मचाई। हालात इतने बिगड़ गए कि शो के टीम मेंबर्स खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास करते दिखे। 

विज्ञापन


सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग गुजरात के पास सिलवासा में चल रही थी और वहां तौकते चक्रवात आने से सेट और वहां मौजूद लोगों को काफी परेशानी हुई। सेट से एक वीडियो एक्टर करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

इस वीडियो में  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर तौकते चक्रवात द्वारा मचाई गई तबाही साफ नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सेट पर मौजूद लोग जल्दी-जल्दी सामान समेटने की कोशिश कर रहे हैं और भागो भागो चिल्ला रहे हैं।

बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके चलते मुंबई में सभी शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई। ऐसे में मेकर्स ने गुजरात, गोवा और ओडिशा जैसे राज्यों में शूटिंग करने का फैसला किया। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग भी इन दिनों गुजरात में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed