फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tarzan Actor Joe Lara Among 7 passengers Dead In US Plane Crash

दुर्घटना: प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत

Mon, 31 May 2021 09:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 31 May 2021 09:54 AM IST
सार

  • यूएस प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है।
  • संघीय उड्डयन प्रशासन ने पुष्टि की कि विमान में सात लोग सवार थे।
  • लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म "टार्जन इन मैनहट्टन" में टार्जन की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Tarzan Actor Joe Lara Among 7 passengers Dead In US Plane Crash
Tarzan actor Joe Lara - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस प्लेन क्रैश में टार्जन अभिनेता जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जो लारा की पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंने साल 2018 में ही शादी की थी। रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे। परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।

विज्ञापन


संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया था कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से शनिवार दोपहर 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जा रहा था। टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने समाचार संस्थानों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।
विज्ञापन


 

इन फिल्मों में निभाई मुख्य भूमिका
लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म "टार्जन इन मैनहट्टन" में टार्जन की भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने टीवी सीरीज "टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स" में भी अभिनय किया। ये शीरीज 1996-1997 तक चली। इसमें लारा के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। लारा महज 58 साल के थे।

करियर के पीक पर छोड़ दी एक्टिंग
लारा ने संगीत में अपना करियर बनाने के लिए 2002 में बीस साल बाद अभिनय छोड़ दिया था। ये वो वक्अत था जब लारा अपने करियर के पीक पर थे। एक्शन फिल्में आर्मस्ट्रांग और वारहेड के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने दो शादियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed