फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tara sutaria rumoured boyfriend veer pahariya italy vacation photos on 7 october went viral on social media

Tara Sutaria Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने बॉयफ्रेंड वीर संग शेयर की तस्वीरें, पहाड़िया ने लिखा, 'मेरी तारू'

Tue, 07 Oct 2025 09:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 Oct 2025 09:16 AM IST
सार

Tara Veer Italy Vacation Photos: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ इटली ट्रिप की फोटोज शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि वह अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना चाहते हैं।

विज्ञापन
tara sutaria rumoured boyfriend veer pahariya italy vacation photos on 7 october went viral on social media
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria

विस्तार

तारा सुतारिया ने आखिरकार वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। तारा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी और वीर की इटली की छुट्टियों की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। जिस पर वीर ने प्यारा रिएक्शन देते हुए लिखा है 'मेरी तारू'....
विज्ञापन

तारा का पोस्ट
हाल ही में तारा और वीर अमाल्फी कोस्ट पर घूमने गए। आज मंगलवार को तारा ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में सिर्फ 'समर' लिखा। साथ में शैंपेन, केकड़ा, नींबू, चेरी मजेदार इमोजी भी जोड़े। फोटोज पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। वीर ने खुद कमेंट किया, 'मेरी तारुउउ', जिससे फैंस और भी एक्साइटेड हो गए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


विज्ञापन
विज्ञापन

तारा और वीर के बारे में
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ इटली की रोमांटिक छुट्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दीं। ये फोटोज अमाल्फी कोस्ट के खूबसूरत नजारे से हैं। तारा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उनके लाखों फैंस हैं, जो उनकी खूबसूरत फोटोज का इंतजार करते रहते हैं। वीर पहाड़िया 'स्काई फोर्स' फिल्म के एक्टर हैं। कथित तौर पर पहले वीर का नाम सारा अली खान और मानुषी छिल्लर के साथ जुड़ा था। तारा और वीर के रिलेशनशिप की अफवाहें कुछ महीनों से चल रही थीं। अब तारा ने सोशल मीडिया पर वीर के साथ प्यारी फोटोज शेयर करके इसे ऑफिशियल कर दिया।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
फोटोज में तारा सफेद कोर्सेट वाली सनड्रेस में सूरज की सुनहरी रोशनी में कमाल लग रही हैं। वीर ने बेज कलर की लिनेन शर्ट, शॉर्ट्स, ब्राउन फेडोरा हैट और सनग्लासेस पहने हैं। दोनों की वेकेशन वाली वाइब्स फैंस को बेहद पसंद आ रही है। तारा और वीर के सभी फैंस ने लाल दिल और प्यारे इमोजी भेजे। टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने स्माइली दिल वाला इमोजी शेयर किया है। एक फैन ने लिखा, 'तारू को आखिरकार लव मिल गया।' एक और फैन ने लिखा, 'क्यूटेस्ट', एक और फैन ने लिखा, 'तारा वीर ऑफिशियल हैं अब तो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed