Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria brand new self designed Mumbai home inspired by lavish Parsi aesthetics

Tara Sutaria: कैसा है तारा सुतारिया का ड्रीम होम? पारसी स्टाइल में खुद किया डिजाइन, फराह ने दिखाई घर की झलक

Mon, 13 Apr 2026 06:40 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 13 Apr 2026 06:40 PM IST
सार

Tara Sutaria New Dream Home Video Tour: क्या आपने देखा है तारा सुतारिया का नया घर? फराह खान ने दिखाई तारा के घर की शानदार झलक। फराह ने तारा के घर का एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Tara Sutaria brand new self designed Mumbai home inspired by lavish Parsi aesthetics
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तारा सुतारिया ने 2026 की शुरुआत में मुंबई में अपना पहला घर खरीदा। 30 साल की इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने घर की खास झलक दिखाई। हाल ही में फराह खान ने उनके नए घर का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें तारा के घर की शानदार झलक फैंस को देखने को मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

तारा ने कब खरीदा नया घर
तारा सुतारिया ने 23 फरवरी को अपने नए घर की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरों में अपने घर की शानदार सजावत को भी दिखाया। तारा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत के लिए। मेरे पहले घर में अनंत हंसी और प्यार के लिए और 2026 का खुले दिल से स्वागत करने के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)


विज्ञापन
विज्ञापन

तारा के घर गईं फराह खान
हाल ही में फिल्म डायरेक्टर फराह खान तारा के नए घर गईं। 13 अप्रैल को फराह ने यूट्यूब पर तारा के घर का पूरा वीडियो शेयर किया। वीडियो में घर की खूबसूरत सजावट दिख रही है। इसमें पारसी और अंग्रेजी स्टाइल का सुंदर मिक्स है। दोनों ने सिनेमा, संगीत, पुरानी यादों, तारा के शुरुआती करियर और ओपेरा से जुड़ी बातें कीं।

विज्ञापन

तारा ने खुद सजाया नया घर
तारा ने खुद बताया कि उन्होंने अपने नए घर को खुद सजाया है क्योंकि उन्हें इंटीरियर डिजाइन का बहुत शौक है। घर में पारसी स्टाइल का खूबसूरत मेल है। फूलों और मोमबत्तियों से इसे खास बनाया गया है। आजकल लोग मिनिमल सजावट पसंद करते हैं, लेकिन तारा ने अपने जीवन से जुड़ी चीजें जोड़कर घर को अनोखा बना दिया है। डाइनिंग रूम की एक दीवार पर पारसी और गुजराती स्टाइल के चांदी के बर्तन लगाए गए हैं।

एक और दीवार पर उनकी पसंदीदा चीजें रखी हैं- जैसे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के समय करण जौहर और पुनीत मल्होत्रा से मिला क्लैपरबोर्ड और कई साल से जमा की गई पेंटिंग्स। इनमें एक पेंटिंग उनकी नई शुरुआत को दिखाती है।

कैसा है तारा का नया घर
तारा के नए घर में घुसते ही बड़ा स्पेस दिखता है, जो दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से में मुख्य आकर्षण भव्य पियानो है। दूसरे हिस्से में बैठक है, जहां यादों वाली दीवार बनी है। लकड़ी का फर्श, सफेद दीवारें, चमकदार रोशनी, नरम कालीन, सुंदर कलाकृतियां, पौधे और पुराना झूमर। इन सभी चीजों ने घर को बहुत आकर्षक बना दिया है।

कैसी है घर की सजावट
यादों वाली दीवार पर तारा के पिता का बड़ा रिकॉर्ड कलेक्शन है। साथ में ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ का लिमिटेड एडिशन भी रखा है। तारा ने अपनी सबसे पसंदीदा पेंटिंग ‘न्यूनेस’ बताया। यह पेंटिंग उनकी गोवा वाली दोस्त ने बनाई थी, जो तारा के पहले घर और नए जीवन का जश्न मनाती है। एक दीवार पूरी उनकी मैगजीन कवरों को समर्पित है।

अक्सर पार्टी करती हैं तारा
तारा ने बताया कि उन्होंने यह घर मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है। वे अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टी आयोजित करती हैं। उनके पास अलग डाइनिंग रूम है, जहां कीमती चांदी के बर्तन दिखाए गए हैं। सुंदर फूल, पीने की चीजों के लिए चांदी की ट्रे और खाने परोसने की शानदार मेज। यह सभी कुछ इस कमरे को और खूबसूरत बना देते हैं।


यह भी पढ़ें: क्या लता मंगेशकर और आशा भोसले की असल कहानी पर आधारित थी यह फिल्म? दिखाया गया था दाे बहनों का रिश्ता...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed