फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tanu weds manu became first superhit film of this year

बॉक्स ऑफिस पर 'तनु वेड्स मनु रिटनर्स' का दबदबा बरकरार

Thu, 04 Jun 2015 11:25 AM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
tanu weds manu became first superhit film of this year

'तनु वेड्स मनु रिट्नर्स' ने कंगना रनौत की अदाओं, आर. माधवन के सादगीपूर्ण व्यवहार और दीपक डोबरियाल की हाजिरजवाबी की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की। दुनियाभर में 165 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी फिल्म तेजी से आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


ईरोज इंटरनेशनल व कलर येलो प्रोडक्शन्स निर्मित और आनंद एल. निर्देशित यह फिल्म 'तनु वेड्स मनु' (2011) का सीक्वल है।

एक बयान में कहा गया कि फिल्म रिलीज के बाद से अब तक भारत में 129 करोड़ और विदेशों में 36 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। यह इस साल नेट बॉक्स ऑफिस (एनबीओसी) पर 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

सफलता से निर्देशक सातवें आसमान पर ​​

tanu weds manu became first superhit film of this year

22 मई को रिलीज हुई फिल्म को न केवल दर्शकों और फिल्म समीक्षकों बल्कि फिल्म जगत से भी जबर्दस्त तारीफें मिलीं। इसने अपने पहले सप्ताहांत में 38.10 करोड़ रुपये कमाए।​
​​
​​इस सफलता से खुश फिल्म के निर्देशक आनंद एल. राय ने कहा, "एक फिल्मकार के लिए कुछ भी इससे ज्यादा बड़ा एवं प्रेरणादायक नहीं हो सकता। मैं फिल्म को इतनी गर्मजोशी के साथ स्वीकार करने के लिए सबको शुक्रिया कहना चाहूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed