फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Actress Chandani accused AIADMK leader M Manikandan for blackmailing and threatning her

खुलासा: 'गर्भपात करवाया, जान को है खतरा', तमिल अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व AIADMK नेता पर लगाए संगीन आरोप

Sat, 29 May 2021 01:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 29 May 2021 01:47 PM IST
सार

  • दक्षिण भारतीय अभिनेत्री चांदनी ने पूर्व आईएडीएमके नेता पर लगाए संगीन आरोप
  • नेता पर जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल के लगाए आरोप
  • अभिनेत्री ने साझा संबंधों के दस्तावेज और फोटोज

विज्ञापन
Tamil Actress Chandani accused AIADMK leader M Manikandan for blackmailing and threatning her
चांदनी, एम मणिकंदन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री चांदनी ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम(AIADMK) के पूर्व नेता एम मणिकंदन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। 'नाडोडिगल' फिल्म से मशहूर अभिनेत्री चांदनी ने एम मणिकंदन पर उन्हें धोखा देना, ब्लैकमेल करने और निजी तस्वीरों को लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने भी कहा कि पूर्व आईटी मंत्री ने उन्हें शादी का झांसा देकर गर्भवती कर दिया था, लेकिन बाद में  जबरदस्ती उनका गर्भपात करवा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी जान को भी खतरा है।

विज्ञापन


चांदनी ने चैट, दस्तावेज और तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उनके पास इस बात का सबूत है कि पूर्व नेता संग उनके संबंध हैं। उन्होंने चेन्नई पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करवाई है। चांदनी के इस खुलासे से मनोरंजन जगत से लेकर राजनीति की गलियों में हलचल मच गई है। इस पर एम मणिकंदन की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक चांदनी और मणिकंदन की मुलाकात तब हुई थी जब उन्होंने मलेशियाई पर्यटन विकास निगम के लिए काम किया था। उस दौरान अभिनेत्री ने भारत यात्राओं के दौरान मंत्री से संबंध बनाए थे। बताते हैं कि चांदनी के साथ रहने के लिए मणिकंदन ने अपनी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। बता दें कि 2019 में मणिकंदन को तमिलनाडु कैबिनेट में आईटी मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed