फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil actor kamal hassan praises actor prakash raj

एक्टर प्रकाश राज के चुनाव लड़ने के ऐलान पर बोले कमल हासन, 'आपका राजनीति में स्वागत है'

Sun, 06 Jan 2019 09:49 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
tamil actor kamal hassan praises actor prakash raj
kamal hassan and prakash raj

मक्कल निधि मैयम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को प्रकाश राज को उनके राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि अभिनेता जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।

विज्ञापन


अभिनेता प्रकाश राज ने शनिवार को कहा कि वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बंगलूरु सेंट्रल संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

अभिनेता से राजनेता बने हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मेरे दोस्त श्रीमान प्रकाश राज को उनके राजनीतिक सफर के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। वादा पूरा करने के लिए धन्यवाद।’’ 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने भी राज को अपना समर्थन दिया और कहा कि सभी अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए।’’ 

आप ने ट्वीट किया, ‘प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज की लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना है, आम आदमी पार्टी उन्हें अपना खुला समर्थन देती है। बंगलूरू में पार्टी की एक बैठक में, मनीष सिसोदिया ने उनके फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि, राजनीति में सभी अच्छे लोगों का स्वागत है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज अभिनेता रजनीकांत और कमल हासन के बाद प्रकाश राज राजनीति में उतरने वाले सबसे नये कलाकार हैं। राज पिछले कुछ वर्षों से देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय को मुखरता से जाहिर करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed