Womens Reservation Bill: तमन्ना भाटिया समेत कई एक्ट्रेस ने किया नई संसद का दौरा, महिला आरक्षण बिल की सराहना की
कंगना रणौत, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल नए संसद भवन में पहुंचे। वहीं आज हेमा मालिनी, कीर्ती खुलारी, दिव्या दत्ता, तमन्ना भाटिया, स्मृति कालरा और खुशबू सुंदर जैसी अभिनेत्रियां महिला आरक्षण विधेयक का सपोर्ट करने वहां पहुंचीं।
विस्तार
इन दिनों नया संसद भवन और महिला आरक्षण विधेयक सुर्खियों में बना हुआ है। नए संसद में इन दिनों महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके साथ ही जो एक चीज सुर्खियां बटोर रही है वो है एक से बढ़कर एक बॉलीवुड अभिनेत्रियों का संसद भवन में पहुंचना। कंगना रणौत, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल नए संसद भवन में पहुंचे। वहीं आज हेमा मालिनी, कीर्ती खुलारी, दिव्या दत्ता, तमन्ना भाटिया, स्मृति कालरा और खुशबू सुंदर जैसी अभिनेत्रियां महिला आरक्षण विधेयक का सपोर्ट करने वहां पहुंची।
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता ने नए संसद भवन का दौरा किया और महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की। मीडिया से बात करते हुए तमन्ना ने कहा, 'यह बिल आम लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा।' अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी बिल पर अपने विचार साझा किए और कहा, 'महिला आरक्षण विधेयक एक बड़ी पहल है। यह वास्तव में अच्छा लगता है। महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। संसद का विशेष सत्र देखना अपने आप में एक अनुभव है।'
भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने नए संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और विधेयक का विरोध करने के लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह उनका काम है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हेमा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी किया है, अच्छे इरादे से किया है। किसी अन्य प्रधानमंत्री ने ऐसे काम नहीं किए। इसलिए जब वह कुछ कर रहे होते हैं तो विपक्ष कुछ न कुछ कहता रहता है।'
तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता, हेमा मालिनी के अलावा नए संसद भवन में आज मिमी चक्रवर्ती, हर्षिता भट्ट, स्मृति कालरा, खुशबू सुंदर और कीर्ति खुलारी भी पहुंचे। सभी अभिनेत्रियां पारंपरिक परिधानों में दिखाई दीं और सभी ने महिला आरक्षण विधेयक की जमकर तारीफ की।
Kangana Ranaut: 'क्वीन' के निशाने पर आईं आलिया भट्ट, कंगना रणौत ने राष्ट्रपति का नाम न पता होने पर फिर कसा तंज