{"_id":"6298d3fdbdeeb54f2775ca12","slug":"tamannaah-bhatia-dance-on-jug-jug-jiyo-song-went-viral-on-social-media-watch-video-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: 'जुग जुग जियो' के गाने पर तमन्ना भाटिया ने किया शानदार डांस, क्या आपने देखा ये धांसू वीडियो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: 'जुग जुग जियो' के गाने पर तमन्ना भाटिया ने किया शानदार डांस, क्या आपने देखा ये धांसू वीडियो?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म जुग जुग जीयो रिलीज से पहले ही काफी धमाल मचा रही है। इस कॉमेडी फैमिली ड्रामा का पहला गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हम बात कर रहे हैं द पंजाबी सॉन्ग की, जिसमें फैंस के साथ सेलेब्रिटीज को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता धैर्य का नाम भी जुड़ गया है। वीडियो में, दोनों सितारे कैजुअल कपड़े पहने, खुशी-खुशी गाने पर थिरकते हुए और आसानी से हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है।
Trending Videos
2 of 4
जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'ऐसा कोई नहीं है जो द पंजाबन सॉन्ग बजते समय स्थिर रह सके।' इसके साथ ही तमन्ना ने जुग जुग के स्टार कास्ट को भी टैग किया। बता दें कि तमन्ना और धैर्य से पहले विक्की कौशल इस गाने पर थिरकते नजर आए थे। वीडियो में वह अकेले नहीं बल्कि प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ थे।
पोस्ट पर विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा, 'अमृतपाल सिंह बिंद्रा आपने बहुत अच्छा डांस किया है। यह अब तक का सबसे अच्छा डांस है। अभिनेता वरुण धवन और अनिल कपूर ने भी पोस्ट का जवाब दिया था। वरुण ने दिल और आग का इमोजी शेयर करते हुए लिखा था, 'घर में मस्ती, 'अमृत पाजी बेस्ट...।' वहीं अनिल कपूर ने डांस को एपिक बताया था।
फिल्म जुग जुग जियो की कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि जुग जुग जियो फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इससे पहले राज गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। उनकी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि उनकी इस फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।