फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia Christmas Get Together Party With Vijay Varma Vikrant Massey Photos goes viral

Tamannaah Bhatia: विजय-तमन्ना भाटिया की क्रिसमस पार्टी की शानदार तस्वीरें वायरल, विक्रांत मैसी भी दिखे साथ

Mon, 16 Dec 2024 04:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Dec 2024 04:16 PM IST
सार

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने छुट्टियों में पार्टी शुरू कर दी है। तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर और प्रज्ञा कपूर के लिए क्रिसमस जल्दी आ गया है। सभी कलाकार खाने का लुत्फ उठाते और एक साथ मस्ती करते बेहद खुश नजर आए। इन सभी की यह तस्वीरें सोशल पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Christmas Get Together Party With Vijay Varma Vikrant Massey Photos goes viral
विक्रांत मैसी-विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_

विस्तार

विजय वर्मा और तमन्ना अक्सर अपनी मौजूदगी से प्रशंसकों का दिल जीत लेते हैं। इन शानदार तस्वीरों में तमन्ना और विजय एक-दूजे के साथ हमेशा की तरह खुश नजर आए। इस मस्ती भरी पार्टी की कुछ प्यारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन लाजवाब तस्वीरों में आप तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर, प्रज्ञा कपूर को क्रिसमस का जश्न मनाते देख सकते हैं।
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Christmas Get Together Party With Vijay Varma Vikrant Massey Photos goes viral
विक्रांत मैसी-विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_
वायरल हुईं तस्वीरें
फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर ने तमन्ना, विजय वर्मा, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के साथ अपने वीकेंड गेट-टूगेदर की कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सभी एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जहां तमन्ना ने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड कोऑर्ड सेट पहना था, वहीं उनके कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय वर्मा ने व्हाइट टी और ब्लू डेनिम्स चुना था। विक्रांत मैसी ने भी पेस्टल ग्रीन पैंट के साथ ग्रे स्वेटशर्ट पहनी थी। इन तस्वीरों को प्रज्ञा ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “दिसंबरिंग वीकेंडवाइब्स।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pragya Kapoor (@pragyakapoor_)


विज्ञापन
विज्ञापन

सुवेद लोहिया ने किया तमन्ना का धन्यवाद
इस बीच, क्रिसमस सेलिब्रेशन में मौजूद ब्लॉगर सुवेद लोहिया ने गेट-टूगेदर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने क्रिसमस पार्टी के लिए तमन्ना भाटिया को धन्यवाद दिया और इंस्टाग्राम पर लिखा, ''दिल भर गया और पेट भी भर गया, सभी प्यार, गर्मजोशी और कंपनी के लिए धन्यवाद, प्रतिभाशाली और खूबसूरत ने क्रिसमस की भावना को फिर से जगा दिया। आपको ढ़ेर सारा प्यार- तमन्ना, विजय और विक्रांत। आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई, फैन बॉय मोमेंट।''
Sitaare Zameen Par: आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की पूरी हुई शूटिंग, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम होगा शुरू

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suved Lohia (@suved)


विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Christmas Get Together Party With Vijay Varma Vikrant Massey Photos goes viral
विक्रांत मैसी-तमन्ना भाटिया-शीतल-प्रज्ञा - फोटो : इंस्टाग्राम@pragyakapoor_
चर्चित चेहरे
दूसरी ओर, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपनी कथित शादी की अफवाहों के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन अफवाहों के बीच, यह जोड़ा मुंबई में एक साथ कॉफी डेट के लिए निकला और पैपराजी ने उन्हें क्लिक कर लिया। वहीं दूसरी ओर हाल ही में विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर कुछ महीने पहले ही माता-पिता बने हैं। उन्होंने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे वरदान का स्वागत किया। विक्रांत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अपने बेटे और पत्नी के साथ समय बिताने के लिए अभिनय से कुछ समय का ब्रेक लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed