फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'talaash' get opening with 15 crore

'तलाश' ने पहले दिन कमाए 15 करोड़

Sat, 01 Dec 2012 01:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 01 Dec 2012 01:26 PM IST
विज्ञापन
'talaash' get opening with 15 crore

आमिर खान की फिल्म 'तलाश' को उम्मीद के अनुरूप ओपनिंग मिली है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों मे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पहले दिन जहां मल्टीप्लेक्सों में 80 से 85 फीसदी तक कलेक्शन रहा तो वहीं सिंगल स्क्रीन सिनेमा में 50 से 55 फीसदी। ट्रेंड विश्लेषक इसे अच्छी शुरूआत मान रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक ऐसे दिन जब कोई छुट्टी न हो इतनी ओपनिंग मिलना अच्छी बात होती है। अगर पिछली कुछ फिल्मों से इसकी तुलना करे तो 'राज 3' की पहले दिन ओपनिंग 10.50 करोड़, 'बोल बच्चन' की 11.75 करोड़,  'कॉकटेल' की 10.75 करोड़,  और 'बर्फी' की 8.5 करोड़ रुपए रही है। कलेक्शन के मामले में 'तलाश' इन फिल्मों से आगे निकल गई है।
विज्ञापन


'तलाश' को देखने को लेकर कई किस्से भी सुनने में आ रहे हैं। मुंबई और दिल्ली में शुक्रवार की शाम की टिकट एक हजार से 1500 रुपए तक ब्लैक में बिके। तो वहीं छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में दर्शकों की प्रतिक्रिया वैसी नहीं रही जैसी कि आमिर की फिल्मों को लेकर होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की यह फिल्म वीकेंड तक कितनी कमाई करती है। फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दर्शकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed