{"_id":"9e3ed40c-3b8c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"talaash-get-opening-with-15-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तलाश' ने पहले दिन कमाए 15 करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तलाश' ने पहले दिन कमाए 15 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Dec 2012 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म 'तलाश' को उम्मीद के अनुरूप ओपनिंग मिली है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस फिल्म को मल्टीप्लेक्सों मे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। पहले दिन जहां मल्टीप्लेक्सों में 80 से 85 फीसदी तक कलेक्शन रहा तो वहीं सिंगल स्क्रीन सिनेमा में 50 से 55 फीसदी। ट्रेंड विश्लेषक इसे अच्छी शुरूआत मान रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारों के मुताबिक ऐसे दिन जब कोई छुट्टी न हो इतनी ओपनिंग मिलना अच्छी बात होती है। अगर पिछली कुछ फिल्मों से इसकी तुलना करे तो 'राज 3' की पहले दिन ओपनिंग 10.50 करोड़, 'बोल बच्चन' की 11.75 करोड़, 'कॉकटेल' की 10.75 करोड़, और 'बर्फी' की 8.5 करोड़ रुपए रही है। कलेक्शन के मामले में 'तलाश' इन फिल्मों से आगे निकल गई है।
विज्ञापन
'तलाश' को देखने को लेकर कई किस्से भी सुनने में आ रहे हैं। मुंबई और दिल्ली में शुक्रवार की शाम की टिकट एक हजार से 1500 रुपए तक ब्लैक में बिके। तो वहीं छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में दर्शकों की प्रतिक्रिया वैसी नहीं रही जैसी कि आमिर की फिल्मों को लेकर होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की यह फिल्म वीकेंड तक कितनी कमाई करती है। फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दर्शकों में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन