Bholaa: 'भोला' का पोस्टर जारी होने के बाद जमकर ट्रोल हो रहीं तब्बू, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं।
विस्तार
अजय देवगन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले साल के आखिर में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इस फिल्म में अजय और तब्बू की अदाकारी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। फिल्म की सफलता के बाद अजय अपने अगले प्रोजेक्ट पर इन दिनों तेजी से काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म का नाम 'भोला' है, जिसमें उनके साथ तब्बू एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में लंबे समय से उत्साह है, लेकिन हाल ही तब्बू के लुक से पर्दा उठने के बाद अभिनेत्री को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, इस लुक में तब्बू पुलिस अफसर के रूप में नजर आ रही हैं। जिसके बाद से ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि तब्बू लगातार एक जैसा ही रोल निभा रही हैं। पिछले कुछ महीनों में तब्बू की जितनी भी फिल्में आई हैं, उनमें तब्बू इसी तरह के किरदार में नजर आई हैं। पिछले साल नवंबर महीने में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' में वह पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखी थीं। इसके बाद हाल ही में रिलीज हुई 'कुत्ते' में भी इसी तरह का किरदार निभाती दिखी थीं। अब जब भोला का पोस्टर आया है तो इसमें वह पुलिस वाले लुक में ही दिख रही हैं। लगातार एक ही तरह के किरदार में दिखने पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि वह एक ही तरह के रोल में टाइप कास्ट हो रही हैं।
Vivaad Bollywood Ke: सुशांत की मौत के बाद सोनू के बयान पर मचा था बवाल, भूषण को बचाने दिव्या ने संभाली थी कमान
View this post on Instagram
एक यूजर ने तब्बू के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ''विजय सलगांवकर का पीछा छोड़ दो मैम''। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि यार यह रोल भी कॉपी पेस्ट मार दिया। इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके इस लुक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि 'भोला' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देखने को बाद लोग भोला का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Class: 'क्लास' का ट्रेलर रिलीज, नेटफ्लिक्स पर जल्द देखने को मिलेगा स्पेनिश 'एलीट' का रीमेक