फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tabu kareena kapoor kriti sanon film crew first track Naina teaser out song will release on 4th march

Crew: फिल्म 'क्रू' के पहले गाने का टीजर जारी, 'नैना' में किलर मूव्स दिखाती नजर आईं कृति सेनन

Sat, 02 Mar 2024 04:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

अभिनेत्री कृति सेनन ने आज 'क्रू' के पहले गाने 'नैना' का टीजर रिलीज किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने गाने की झलक दिखाई।

विज्ञापन
tabu kareena kapoor kriti sanon film crew first track Naina teaser out song will release on 4th march
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'क्रू' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में तीन अभिनेत्रियों करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की दमदार अदाकारी के साथ ग्लेमर का तड़का लगेगा। फिल्म का धमाकेदार टीजर फैंस को खूब पसंद आया था। वहीं अब फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए 'क्रू' का पहला गाना रिलीज करने की योजना बनाई है। आज निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी किया।

विज्ञापन
Trending Videos

'नैना' में कृति का धमाल
फिल्म के पहले गाने का शीर्षक है 'नैना'। इस गाने की टीजर में कृति सेनन नजर आ रही हैं। अभिनेत्री कृति सेनन ने आज शनिवार, दो मार्च को 'नैना' गाने का टीजर रिलीज किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने गाने की झलक दिखाई। यह गाना चार मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। गाने के टीजर वीडियो में कृति सेनन व्हाइट ड्रेस में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने अपने कर्वी फिगर भी फ्लॉन्ट किए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


Manisha Koirala: मनीषा ने साझा किया 28 साल बाद भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- 'हमारा सौभाग्य है'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा गाना
वीडियो साझा करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'इससे ज्यादा गर्मी नहीं होती। इस 'नैना' का क्या कहना। गाना चार मार्च को धमाल मचाने आ रहा है। फिल्म का यह गाना दिलजीत दोसांझ ने गाया है। साथ ही बादशाह ने अपना रैप ट्रैक भी जोड़ा है। वहीं अब दर्शकों को तब्बू और करीना कपूर पर फिल्माए हुए गाने के रिलीज होने का भी इंतजार है।
Mumbai Censor Board: अब गोधरा पर बनी फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी, इतने दिनों से हो रहा सर्टिफिकेट का इंतजार

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'क्रू' की कहानी के बारे में बात करें तो यह फिल्म डकैती पर आधारित ड्रामा है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में कपिल शर्मा का भी कैमियो रोल होगा। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर किया है। इससे पहले वे दोनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन द्वारा और निर्माता रिया कपूर द्वारा किया गया है। वहीं बात करें 'क्रू' के रिलीज डेट की तो फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Katrina Kaif: अपनी फिल्मों के लिए कैटरीना ने हमेशा खुद की है डबिंग, जैकी श्रॉफ ने दी थी हिंदी सीखने की हिदायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed