फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   T-Series filed complaint against unknown accused are attempting to malign Bhushan Kumar

T-Series: टी-सीरीज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भूषण कुमार को बदनाम करने की साजिश

Mon, 21 Nov 2022 11:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

टी-सीरीज ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
T-Series filed complaint against unknown accused are attempting to malign Bhushan Kumar
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-सीरीज ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। उनका कहना है कि ये लोग टी-सीरीज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में टी-सीरीज ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
टी-सीरीज का कहना है कि विदेशी फोन नंबर + 32 460258213 और अन्य नंबरों का उपयोग करके अभियुक्त भूषण कुमार बनकर कई लोगों के पास पहुंचे और गलत और झूठ बातें बताईं। हालांकि जो लोग भूषण कुमार को व्यक्तिगरत रूप से जानते थे, उन्होंने तुरंत उन धोखेबाजों को वहां से भगा दिया और इसके बारे में भूषण कुमार को सूचित किया। टी-सीरीज को जैसे ही इस बात की सूचना मिली उन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Zeeshan Qadri: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 'डेफनिट' ने नहीं चुकाए होटल के 29 लाख रुपये, फिर लगा धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-सीरीज ने कही यह बात
टी-सीरीज का कहना है कि ये सब भूषण कुमार से बदला लेने और उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इस तरीके का काम करने वालों से उचित तरीके से निपटा जाएगा। टी-सीरीज ने साफ कर दिया है कि इन घटनाओं में भूषण कुमार की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आपसे इस तरीके से संपर्क में आए तो उनके साथ किसी भी तरह की बातचीत या फिर रुपयों के लेन-देन में शामिल न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed