फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   it's Entertainment: Interaction between Akshay and the dog

कुत्ते के नाम पर बनी हिंदी की पहली फिल्म

Thu, 22 May 2014 09:00 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
it's Entertainment: Interaction between Akshay and the dog

पिछले दिनों दर्शकों ने बड़े पर्दे पर मछली (व्हाट द फिश) और बकरे (ये है बकरापुर) को उनका मनोरंजन देखा, अब बारी है इंसान के सबसे अच्छे दोस्त कुत्ते की। यूं तो पर्दे पर अक्सर यह जानवर दिखता रहा है, लेकिन ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में इनके कहानी में गुंथे किरदारों को लोग आज तक नहीं भूले हैं।

विज्ञापन


अब बारी है, एंटरटेनमेंट यानी एक नए डॉगी की! सिंघम, चेन्नई ऐक्सप्रेस, गोलमाल रिटर्न्स और बोल बच्चन जैसी फिल्में लिख चुके भाई फरहाद-साजिद निर्देशक के रूप में नई पारी शुरू कर रहे हैं और बिल्कुल नए अंदाज में। फिल्म का नाम है ‘इट्स एंटरटेनमेंट’। पारिवारिक मनोरंजन के लिए बनाई गई यह फिल्म एक नए ढंग की कॉमेडी है। जिसमें भले ही अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लीवर, सोनू सूद और प्रकाश राज कहानी के सितारे हों लेकिन मुख्य पात्र एक कुत्ता है। जिसका नाम फिल्म में एंटरटेनमेंट रखा गया है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार होंगे एक नए रोल में

it's Entertainment: Interaction between Akshay and the dog

फिल्म की कहानी अखिल लोखंडे (अक्षय कुमार) की है। किसी के लिए भले ही हर नाकामी कामयाबी की तरफ बढ़ा कदम साबित होती हो लेकिन अखिल के लिए कामयाबी की तरफ उठाया गया कदम उसे नाकामी की ओर ले जाता है। कोई उसे भाव नहीं देता और लगातार असफलताएं उसकी जिंदगी की तस्वीर बिगाड़ कर रख देती है।

इन्हीं बुरे दिनों में एक दिन अखिल को यह राज पता चलता है कि उसका असली पिता पन्ना लाल जौहरी है, जो बहुत बड़ा हीरा व्यापारी है और उसने अखिल की मां को धोखा दिया था। लेकिन यह राज सामने आते ही उसे एक और झटका लगता है कि पन्नालाल जौहरी की मौत हो गई है। इस सदमे में पड़े अखिल की जिंदगी में अचानक खुशी आती है जब उसे मालूम होता है कि पन्नलाल जौहरी का कोई उत्तराधिकारी है ही नहीं। यानी अब उसकी सारी संपत्ति अखिल की...! लेकिन ऐसा नहीं है।

कुत्ते के नाम है सारी संपत्ति

it's Entertainment: Interaction between Akshay and the dog

पन्नालाला जौहरी ने अपनी सारी संपत्ति एकमात्र वफादार एंटरटेनमेंट नाम के कुत्ते के नाम लिख दी है। तब अखिल का दोस्त जुगनू उसे आइडिया देता है कि क्यों न इस एंटरटेनमेंट को मरवा दिया जाए... तब तो कोई सामने नहीं रह जाएगा। कहानी में कई और ट्विस्ट एंड टर्न हैं। फिल्म के पोस्टर पर कहा गया है कि यह कहानी ऐसे इंसान की है जो कुत्ते की जिंदगी जी रहा है और दूसरी तरफ एक कुत्ता इंसानों के ठाठ से रह रहा है।

ट्रेलर रिलीज के मौके पर अक्षय कुमार ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, ‘इट्स एंटरटेनमेंट आपको बताती है कि आपके घर में रहने वाला पालतू आपको कितना प्यार दे सकता है।’ अक्षय के अनुसार, ‘मेरे पास घर में दो जर्मन शेपर्ड हैं। हमने अपने घर में पहली बार डॉग तब पाला था जब मेरा बेटा आरव हुआ था और उसे सुरक्षा की जरूरत थी।’

उन्होंने आश्चर्य व्यक्ति किया कि इन पालतु जानवरों को कैसे पता चल जाता है कि कौन उनसे प्यार करता है और किसकी उन्हें रक्षा करनी है। अक्षय ने कहा कि हर परिवार के लिए पति या पत्नी, बच्चे और नौकरी की जरूरत है, लेकिन उतना ही जरूरी घर में पालतु जानवर भी है। आप उससे बिना शर्त किसी को प्यार देना और वफादारी जैसी बातें सीख सकते हैं। फिल्म आपसे यही कहेगी कि अगर आपके घर में कोई ‘पैट’ नहीं है तो अभी ले आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed