फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swatantrya Veer Savarkar Swastika Mukherjee has slammed Randeep Hooda film that claim VD inspired bose

Swatantrya Veer Savarkar: रणदीप की फिल्म के दावों पर फूटा स्वास्तिका मुखर्जी का गुस्सा, बोलीं- 'मैं बिकाऊ...

Mon, 29 May 2023 07:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 29 May 2023 07:12 PM IST
सार

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के दावों पर स्वास्तिका मुखर्जी का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्ट्रेस ने इसे बिकाऊ पिच बताते हुए कड़ी निंदा की है। 
 

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar Swastika Mukherjee has slammed Randeep Hooda film that claim VD inspired bose
स्वास्तिका मुखर्जी-स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है, जिसके पोस्टर और टीजर को उनकी 140वीं जयंती पर जारी किया गया। जहां दर्शक रणदीप के ट्रांसफॉर्मेशन की सराहना कर रहे हैं। तो वहीं, कई लोग फिल्म की टैग लाइन से चकित हैं, जिसमें दावा किया गया कि सावरकर ने सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरित किया था। इसी को लेकर एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी भी सवाल खड़े करते नजर आई हैं।

विज्ञापन

फिल्म के दावों पर भड़कीं स्वास्तिका  

'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3', 'पाताललोक' और 'कला' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के दावों पर सवाल उठाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। एक्ट्रेस ने साफ किया कि वह फिल्मों की इस बिकाऊ पिच के पक्ष में नहीं हैं। स्वास्तिका ने ट्वीट कर लिखा, 'खुदीराम बोस का 18 की उम्र में निधन हो गया। इससे पहले भी किसी ने उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था?'

विज्ञापन




Anil Kapoor: ऋतिक रोशन के फैन हैं अनिल कपूर, अभिनेता ने तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात

'बिकाऊ पिच' से सहमत नहीं- स्वास्तिका

स्वास्तिका यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे लिखा, 'और नेताजी इसलिए नेताजी बन गए क्योंकि वे किसी से प्रेरित थे? और भगत सिंह का इतिहास हम सभी पहले से ही जानते हैं। ये प्रेरक कहानियां कहां से आ रही हैं?' एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि कोई भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों या हमारे देश के लिए लड़ने वाले किसी भी व्यक्ति का अपमान करना चाहता है। मेरा निश्चित रूप से ऐसा कोई इरादा नहीं है। लेकिन मैं फिल्मों की इस बिकाऊ पिच से सहमत नहीं हूं। चुने हुए लोगों को ऊंचे आसन पर बिठाना आवश्यक नहीं।'



Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, वंचित बच्चों के लिए स्कूल खोलने में करेंगे मदद

'स्वतंत्र वीर सावरकर' का निर्माण

फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' की बात करें तो यह उत्कर्ष नैथानी के साथ रणदीप हुड्डा द्वारा निर्देशित और सह-लिखित है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और रणदीप हुड्डा फिल्म्स द्वारा लीजेंड स्टूडियो और अवाक फिल्म्स के साथ किया गया है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मूवी के इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed