फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhasker praises Kareena Kapoor Khan says she is an inspiration to working girls

स्वरा भास्कर ने की करीना कपूर खान की तारीफ, बोलीं- 'कामकाजी महिलाओं के लिए...'

Sat, 22 Dec 2018 05:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Dec 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker praises Kareena Kapoor Khan says she is an inspiration to working girls
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि 'वीरे दी वेडिंग' की उनकी सह कलाकार करीना कपूर खान सभी कामकाजी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। स्वरा ने बताया- करीना ने साबित किया है कि कोई अपनी निजी जिंदगी का आनंद लेने के साथ-साथ सफल करियर भी बना सकता है।
विज्ञापन


स्वरा ने आगे बताया- करीना जिस तरह प्रोफेशनल और निजी जिंदगी संभालती हैं, वह शानदार है। बता दें स्वरा 92.7 बिग एफएम के शो 'बिग एमजे ऑफ द विक' में रेडियो जॉकी बनीं और इसी दौरान उन्होंने ये सभी बातें की।
विज्ञापन


बता दें तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करने वाली करीना कपूर खान ने साबित कर दिया था कि वो आज भी सिनेमाघरों में भीड़ को खींचने का दम रखती हैं। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह फिल्म वुमन सेंट्रक और बोल्ड कंटेंट से भरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए स्वरा ने बताया था कि वह ऐसा काम नहीं करना चाहतीं जिसे देख उन्हें वक्त के साथ शर्मिंदगी का एहसास हो। 

स्वरा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा था, ‘‘शुरूआती दिनों में संघर्ष के दौरान भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जो मैं नहीं करना चाहती थीं। मैंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया।  हालांकि कभी-कभार निर्णय लेने में गलती हुई हो जैसे कोई खास पटकथा जो देखने में अच्छी लगी हो लेकिन उसने ठीक काम नहीं किया हो।’’ 


स्वरा के अभिनय को फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से पहचान मिली। इसके बाद ‘रांझणा’, ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों ने उन्हें फिल्म जगत में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed