फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swapnil Joshi Stop lagna Panchami Marathi Natak When baby cry Midway Fans Praise His Behaviour

बीच नाटक में रोने लगा बच्चा, स्वप्निल जोशी ने कैसे संभाली स्थिति? वायरल वीडियो देखकर फैंस ने जमकर सराहा

Sun, 31 May 2026 03:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 31 May 2026 03:38 PM IST
सार

Swapnil Joshi Stop lagna Panchami Marathi Natak: टीवी और फिल्मों के अलावा अभिनेता स्वप्निल जोशी थिएटर भी सक्रिय हैं। उनके मराठी नाटक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जब शो के दौरान एक बच्चा रोने लगा तो स्वप्निल जोशी ने गजब का रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन
Swapnil Joshi Stop lagna Panchami Marathi Natak When baby cry Midway Fans Praise His Behaviour
स्वप्निल जोशी नाटक ‘लगना पंचमी’ में एक्टिंग करते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@lagna_panchami

विस्तार

स्वप्निल जोशी ‘लगना पंचमी’ नाम का नाटक थिएटर में करते हैं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं। हाल ही में जब वह यह नाटक कर रहे थे तो अचानक शो में एक बच्चा रोने लगा। इस वजह से नाटक में खलल पड़ गया। ऐसे में गुस्सा होने की बजाय स्वप्निल जोशी ने मजेदार रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन

बच्चे के रोने पर क्या बोले स्वप्निल जोशी? 
स्वप्निल जोशी के नाटक के बीच में एक छोटा बच्चा रोने लगा। ऐसे में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को रोक दिया और प्यार से कहा, ‘माफ कीजिए क्या आप बच्चे को बाहर ले जा सकते हैं?’ दर्शकों ने भी जवाब में माफी मांगी। तब स्वप्निल ने जवाब दिया, ‘कोई दिक्कत नहीं है, बस बात यह है कि सबका ध्यान भंग हो रहा है।’ 

विज्ञापन

स्वप्निल जोशी की बात सुनकर हंसने लगे दर्शक 
स्वप्निल जोशी बोल ही रहे थे कि बच्चा फिर से रोने लगा। तब स्वप्निल जोशी ने कहा, ‘प्यारे छोटे बच्चे तुम्हें भी नाटक देखना पसंद है, है ना?’ एक्टर की यह बात सुनकर पूरे थिएटर में जोरदार हंसी गूंज उठी। इस तरह स्वप्निल जोशी ने एक मुश्किल कंडीशन को बड़े ही अच्छे से संभाल लिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Lagna Panchami (@lagna_panchami)


सोशल मीडिया यूजर्स ने भी स्वप्निल जोशी को सराहा
जब स्वप्निल जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फैंस, यूजर्स ने उन्हें खूब सराहा। उनकी जमकर तारीफ की कि कैसे उन्होंने एक मुश्किल कंडीशन को संभाल लिया। कुछ लोगों ने इसलिए भी एक्टर को सराहा क्योंकि बच्चे के माता-पिता को उन्होंने पूरा सम्मान दिया। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed